फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rape guideline violation, 250 booked

दुष्कर्म पीड़िता का नाम उजागर करने व कोविड नियम उल्लंघन में झांसी के सपा जिलाध्यक्ष समेत 250 पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 15 Oct 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
rape guideline violation, 250 booked
court scale.jpg - फोटो : court scale.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का नाम उजागर करने एवं कोविड नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने झांसी के सपा जिलाध्यक्ष समेत ढाई सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी के साथ छह साल से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपों के मामले में सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एवं चार भाइयों और नगर अध्यक्ष राजेश जैन जोझिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के झांसी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में करीब 250 लोगों ने प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन दिया था। इसमें मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई थी। उपनिरीक्षक अनुज कुमार ने तहरीर में बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। कोविड गाइड लाइन के अनुसार भीड़ जुटाने पर भी रोक है। इसके बाद भी भीड़ जुटाकर कोविड नियमों का उल्लंघन किया गया। इसके साथ इन लोगों ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन पीड़िता का नाम भी उजागर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर झांसी के सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप समेत 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने एवं दुष्कर्म पीड़िता का नाम उजागर करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बसपा के पदाधिकारियों और 200 अज्ञात पर कोविड नियम के उल्लंघन में रिपोर्ट
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बसपा जिलाध्यक्ष एवं एक अन्य पदाधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर बुधवार को बसपा के पदाधिकारियों ने अपने दो सौ से अधिक समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को पूर्व प्रत्याशी बसपा संतोष कुशवाहा, बसपा नेता रहीश राजपूत, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संतोष अहिरवार एवं नगर अध्यक्ष संजय कुमार अपने दो सौ अज्ञात समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। इस तरह से इन लोगों ने धारा 144 और कोविड नियमों का उल्लंघन कर मानव जीवन के लिए संकट में डाला। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बसपा नेताओं और दो सौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता का नाम प्रार्थना पत्र में प्रकाशित करने के मामले में झांसी के सपा जिलाध्यक्ष एवं कोविड उल्लंघन और दोनों पार्टियों के साथ आए 450 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed