{"_id":"65ca7ffe4667838c9103d8e1","slug":"random-and-illegal-hoardings-will-be-removed-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-110235-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हटाई जाएंगी बेतरतीब व अवैध लगी होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हटाई जाएंगी बेतरतीब व अवैध लगी होर्डिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बेतरतीब व अवैध होर्डिंग हटाने के जिलाधिकारी ने आदेश दिए थे। होर्डिंग तो हटा दिए गए लेकिन उनके खंभे को नहीं हटाया गया, इसके बाद होर्डिंग साइड की नीलामी कर दी गई। परिणाम यह हुआ कि नगर पालिका ने उन्हीं जगहों पर होर्डिंग लगवाना शुरू कर दिया, जहां हादसों की गुंजाइश बनी थी। जिला प्रशासन एक बार फिर इन होर्डिंग को हटाने का निर्देश जारी करने जा रहा है।
आड़े-तिरछे होर्डिंग लगे होने से शहर की सुंदरता तो खराब होती ही है, लोग हादसों का भी शिकार होते हैं। कई होर्डिंग तो बिल्कुल ही सड़क किनारे लगे हैं, जिनका फ्रेम सड़क तक आ जाता है, इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। कई लोग चोटिल भी हो जाते हैं। जेल चौराहा, कर्पूरी चौराहा, सदरकांटा, आजाद चौक, कंपनी बाग, तुवन चौराहा व वर्णी चौराहा पर ढेरों होर्डिंग लगे हैं। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने इन होर्डिंग को हटा कर मानक अनुरूप लगाने के नगर पालिका को निर्देश दिए थे। नगर पालिका ने उनके फ्रेम व फिल्म को उतारा, जबकि खंभे जहां के तहां लगे रहे। इसके बाद नए सिरे से पालिका ने निविदा जारी कर दी, ऐसे में एक बार फिर वहीं पर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
डिवाइडर के खंभों पर लगा दिए जाते हैं होर्डिंग
बिजली के खंभों पर वर्णी चौराहे से नझाई बाजार तक बने डिवाइडर पर होर्डिंग लगा दिए जाते हैं। इससे ओवरटेक करते समय दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं। इस ओर भी पालिका का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
कंपनीबाग के सौंदर्य को वापस ढंक दिया इन होर्डिंग ने
शहर के बीचों बीच काफी पुराना बाग है, जिसे कंपनी बाग के नाम से जाना जाता है। हाल में जब यहां से होर्डिंग हटाए गए तो बाग का सौंदर्य सड़क से ही दिखता था, लेकिन अब वहां एक बार फिर होर्डिंग लगने से बाग का सौंदर्य ढंक गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -्र
जिलाधिकारी ने अवैध व बेतरतीब लगे होर्डिंग को हटाने के निर्देश दिए थे, एक बार फिर नगर पालिका से कहकर सर्वे कराया जाएगा। ऐसे सभी होर्डिंग हटाए जाएंगे, जो हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं।
अंकुर श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी।