{"_id":"66fb2267d6e7267545058124","slug":"ramlila-festival-started-with-shri-ganesh-worship-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-121723-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: श्री गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ रामलीला महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: श्री गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ रामलीला महोत्सव
विज्ञापन
फोटो-46
सतीमोह, नारद मोह और रावण दिग्विजय की लीला का हुआ मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। रामयश कीर्तन मंडली के तत्वावधान में 87वें रामलीला महोत्सव का शुभारंभ गणेश पूजन और कोरस वंदना के साथ आह्वान से किया गया। मंडली के कलाकारों ने सती मोह, नारद मोह और रावण दिग्विजय की लीला का मंचन किया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बड़ोनिया, एसडीएम राजबहादुर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनोद मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम नारायण सोनी ने रामलीला महोत्सव का उद्घाटन किया और मंडली के पदाधिकारियों, कलाकारों व संरक्षक मंडल के साथ रामायण और व्यासपीठ का पूजन किया। लीला का मंचन सती मोह के प्रसंग से हुआ, जिसमें माता पार्वती को भगवान भोलेनाथ श्री रामकथा का श्रवण कराते हैं। नारद मोह लीला मंचन में श्री हरि विष्णु भक्त देवर्षि नारद के अभिमान को दूर करने के लिए लीला रचते हैं। लीला मंचन में रावण सभी देवताओं को बंदी बनाकर लंका के कारागार में डलवा देता है। रावण के अत्याचार से व्याकुल देवगण करुण पुकार करते हुए श्री हरि का स्मरण करते हैं।
लीला मंचन में प्रखर मिश्रा, अथर्व चतुर्वेदी, कृष्ण स्वरूप पटैरिया, राजबहादुर खरे, अखिलेश सोनी, मनोज भोंडेले, भगवत भोंडेले, अमित नायक, पुष्पेंद्र पुरोहित, अक्ष त्रिपाठी, जानकी पेंटर, अंश दुबे, कल्लू राजा आदि कलाकारों ने सराहनीय प्रस्तुति दी। बाबूलाल नायक, रामेश्वर रिछारिया, श्याम स्वरूप पालीवाल, महेंद्र सिंह, कुलदीप खरे, दुष्यंत बडौनियां, शैलेंद्र नायक, हरिहरमोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- रामलीला में आज
रामलीला महोत्सव में मंगलवार को श्रीराम लक्ष्मण का जनकपुर नगर दर्शन और पुष्पवाटिका के प्रसंगों का मंचन किया जाएगा ।