रामलीला महोत्सव का शुभारंभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी (ललितपुर)। श्री रामयश कीर्तन मंडली के तत्वावधान में श्री रामलीला महोत्सव का बृहस्पतिवार को गणेश पूजन और सती मोह लीला मंचन के साथ शुभारंभ हो गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह सिकरवार ने फीता काटकर श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमनारायण सोनी ने की। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के एन शर्मा और उपनिरीक्षक कोतवाली राम अवतार रहे। अतिथियों ने श्री गणेशजी और श्री रामचरित मानस की आरती उतारी। इसके बाद मुख्य अतिथि अमर सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है। रामलीला मंचन के जरिये इसको समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाता है, जिससे लोगों को प्रेरणा मिले। इसके बाद सती मोह लीला का मंचन हुआ। इस दौरान भगवान शिवजी द्वारा पार्वती जी को रामकथा का श्रवण कराया गया। अगले प्रसंग में राजा दक्ष प्रजापति द्वारा यज्ञ के आयोजन और उसमें भगवान शिव को ना बुलाने के दृश्यों का सजीव मंचन हुआ। पं मुकेश नायक ने अपनी संगीत मंडली के साथ सुमधुर भजनों से समां बांधा। लीला में सुखनंदन तिवारी, अशोक रिछारिया, रामेश्वर रिछारिया, बाबूलाल नायक, महेंद्र सिंह, कुलदीप खरे, संजय पांडेय, भागचंद्र जैन, सूर्यकांत त्रिपाठी, हृदेश गोस्वामी, अमित नायक, मनोज भौंडेले, भगवत भौंडेले, विनय दुबे, नितिन जैन, अनुज भौंडेले, रजनीश रिछारिया, अखिलेश सोनी, राज बहादुर खरे, जानकी पेंटर, राजू पेंटर, शैलेंद्र नायक, जितेंद्र पालीवाल, शंकर सिंह, आनंद त्रिपाठी, सुरेश श्रीवास्तव, विक्रम राय, सोनू पाठक, रमेश सेन, हल्लू, धन्तू आदि मौजूद रहे।
श्रीराम जन्म आज
- शनिवार को श्रीराम जन्म की लीला का मंचन होगा।
-------