फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ramesh pura declared containment zone

रमेशपुरा हुआ कंटेनमेंट घोषित, बैरीकेटिंग लगाकर किया सील

Mon, 01 Jun 2020 11:16 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
ramesh pura declared containment zone
तालबेहट। ब्लाक तालबेहट अंतर्गत ग्राम रमेशपुरा में इंदौर से आए कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने पर गांव को कंटेनमेंट घोषित कर दिया गया है। गांव में बैरीकेटिंग लगाकर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना पूराकंला अंतर्गत एक युवक इंदौर में मजदूरी करता था। जहां पर हालत खराब होने पर इंदौर में ही कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसके बाद युवक भागकर तालबेहट के ग्राम मऊ के मजरा गनेशपुरा में अपनी ससुराल में पहुंचा। इंदौर की जांच रिर्पोट में कोरोना की पुष्टि होने के बाद जानकारी की। इस पर बताया कि युवक अपने गांव चला गया। इंदौर प्रशासन ने जिला प्रशासन को सूचना देकर बताया संबंधित युवक कोरोना पॉजिटिव है। इस पर जिला प्रशासन ने युवक को पकड़कर आइसोलेशन में भर्ती कर झांसी के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को गांव में चिकित्सीय टीम ने पहुंच कर आसपास के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर ने गांव के मजरा का कंटेनमेंट घोषित कर दिया है। गांव में बैरीकेटिंग लगाकर सील कर दिया गया है। गांव के सभी रास्तों पर बल्ली लगाकर बंद कर दिया है। गांव में किसी भी प्रकार की आवाजाही पर रोक लगा दी गई हैै। गांव में पश्चिम में श्रीपत पुत्र सुदंर के मकान के पास, उत्तर में मोती पुत्र भगुंते सहरिया का मकान व खेत, दक्षिण में संतोष पुत्र बारेलाल का मकान, पूरब में शहजाद नहर की पुलिया, इसके अलावा गांव में मोबाइल बैरियर शहजाद नहर की पुलिया को बनाया गया है। इस मजरे का कोई भी व्यक्ति न बाहर जाएगा और न ही जोन से बाहर निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में सब्जी, दूध, फल व खाद्यान्न आदि की बिक्री सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में मोबाइल बैरियर तक ही जाएगी। यहां पर दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन व हाथ ठेला आदि का प्रवेश पूरी तरह से बर्जित किया गया है। बैरियर से किसी भी प्रकार की छेड़खानी करने पर कार्रवाई की जाएगी।
-------
गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। किसी को भी प्रवेश व बाहर जाने की अनुमति नहीं है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
- मोहम्मद कमर
उपजिलाअधिकारी
तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed