फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ramdhun and bhajan will soon be heard in transport corporation buses

Lalitpur News: परिवहन निगम की बसों में जल्द सुनाई देगी रामधुन व भजन

Sun, 07 Jan 2024 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ramdhun and bhajan will soon be heard in transport corporation buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिवहन निगम की बसों में यात्रियों को जल्द ही रामधुन व भजन सुनाई देंगे। इसके लिए निगम ने तैयारियां शुुरू कर दी हैं। बसों में म्यूजिक सिस्टम होने या न होने का विवरण जुटाया जा रहा है। सूची जल्द ही मुख्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद म्यूजिक सिस्टम लगाए जाएंगे और बसों में 22 जनवरी तक रामधुन व भजनों की गूंज सुनाई देगी।
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां प्रदेश में जोर-शोर से चल रही हैं। गांव-गांव शोभायात्रा निकाली जा रही है, इसमें भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। प्रतिष्ठा को लेकर माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। शासन के निर्देश पर अब रोडवेज बसों में भी रामधुन व भजन बजाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए विवरण जुटाया जा रहा है। बसों में जांच शुरू कर दी गई है। बसों का डाटा मुख्यालय द्वारा मांगा गया है। इसके बाद बसों में म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बसों में 22 जनवरी तक रामधुन व भजनों को सुनाया जाएगा। इससे सफर में सवारियां राममय हो जाएंगी। बसों में सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

---
बसों में म्यूजिक सिस्टम है या नहीं, इसकी जांच शुरू कर दी है। बसों में म्यूजिक सिस्टम क्रियाशील है या नहीं, इसका विवरण तैयार कर मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- घनिष्ठानंद, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज डिपो, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed