फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ramadan begins, first fast is kept after Sehri

Lalitpur News: रमजान शुरू, सहरी के बाद रखा पहला रोजा

Mon, 03 Mar 2025 12:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ramadan begins, first fast is kept after Sehri
रोजा इफ्तार करते बच्चे । संवाद
चांद के दीदार के बाद की गई तरावीह की नमाज
विज्ञापन

मस्जिदों में की इबादत, इफ्तार से खोला रोजा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रमजान के पाक महीने की शुरूआत शनिवार की शाम से हो गई। सुबह सहरी के बाद पहला रोजा रखते हुए मस्जिदों में इबादत की गई। बड़ों के लेकर बच्चों ने भी रोजा रखा और इबादत की।
रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान का महीना शुरू हो गया है और रविवार को लोगों ने रोजा रखने के लिए सुबह सादिक के पहले सेहरी करते हैं, जिसके बाद तय समय के अनुसार रोजा खोला जाता है। शाम को इफ्तार के समय रोजा खोल दिया जाता है। रोजा रखने वाले लोगों को कुछ चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। इस्लामिक कलेंडर के नौंवे महीने को रमजान का महीना कहा जाता है। इस साल रमजान की पहली सेहरी रविवार को हुई।
विज्ञापन

शाम को इफ्तार के समय रोजा खोला गया, जिसके बाद तरावीह नमाज की भी शुरुआत चांद के दीदार के बाद हो गई है। रमजान में रोजे रखना इस्लाम के पांच स्तंभ में से एक है। तीस दिनों तक चलने वाला यह पवित्र पर्व रमजान अल्लाह के इबादत का पर्व है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे तीस दिन धूप और गर्मी में रोजा रख हर रोज शाम को इफ्तार करेंगे और रमजान के ठीक तीसवें दिन ईद का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed