फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rakhi send special bag

भाइयों को विशेष बैग में भेजी जा रहीं राखियां

Thu, 30 Jul 2020 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rakhi  send special bag
ललितपुर। इस बार डाक विभाग ने बहनों को अपने भाइयों के लिए राखियां भेजने को खास इंतजाम किए हैं। डाक विभाग ने राखियों के लिए एक लिफाफा और एक बैग मंगाया है, जिसमें राखियां भेजने पर लिफाफे की रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट नहीं करनी होगी। वहीं, कोरोना के बचाव के लिए डाक विभाग द्वारा लिफाफा अलग करके ही आगे भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

डाक विभाग में कोरोना संक्रमण काल में रक्षाबंधन पर राखियां भेजने के लिए बहनों को विशेष उपहार के रूप में लिफाफा और बैग तैयार किया है। इसके तहत डाक विभाग का लिफाफा और उसके साथ एक बैग लेना होगा, जो कुल 15 रुपये का आएगा। उसे डाक विभाग के लेटर बॉक्स में डालना होगा। इसके बाद डाक विभाग उस लिफाफे को सैनिटाइज करने के बाद विशेष वाहन से संबंधित जिलों और राज्यों में भेजेगा। साथ ही विभाग रक्षाबंधन नजदीक होने के मद्देनजर आई हुई राखियां शनिवार और रविवार को भी वितरण कराएगा, ताकि किसी भी बहन की राखी का लिफाफा भाई के घर पहुंचने से न रह जाए।
विज्ञापन

पिछले साल से 20 प्रतिशत कम आईं राखियां
रक्षाबंधन के पर्व पर भी कोरोना काल का असर देखने को मिल रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बहनों द्वारा बीस से पच्चीस प्रतिशत कम राखियां डाक विभाग के माध्यम से भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन के पर्व पर समय से राखियां पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष वाहनों का इंतजाम किया है। इस बार राखियों के लिए डाक विभाग ने 10 रुपये का विशेष लिफाफा एवं पांच रुपये का स्पेशल बैग मंगाया है। इनमें राखियां भेजने पर कोई रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट की आवश्यकता नहीं होगी। राखियां रक्षाबंधन तक निर्धारित स्थान पर पहुंच जाएं, इसके लिए शनिवार और रविवार को राखियों के लिफाफों का वितरण किया जाएगा। - जिनेंद्र जैन, पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed