फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rajnandani won the swimming competition

Lalitpur News: तैराकी प्रतियोगिता में राजनंदनी ने मारी बाजी

Wed, 14 Jun 2023 12:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rajnandani won the swimming competition
दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन मंगलवार को बालिका वर्ग की तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजनंदनी राजा परमार प्रथम, नीलू द्वितीय और रक्षिता तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर महाविद्यालय में बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें टीम (ए) के संजय, अवधेश प्रजापति, खूब सिंह, अभीजीत, अविनाश, अभिषेक, ओमप्रताप प्रथम स्थान पर रहे। वहीं, टीम (बी) के करन, सम्यक, साहिल, अभय, सूर्यांश, सजल, सुजान द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर महाविद्यालय के संस्थापक/ प्रबंधक कमलेश चौधरी ने सभी विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के प्रभारी अंशुल दुबे ने बताया कि सभी विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उधर, प्राध्यापिका गरिमा शुक्ला की मौजूदगी में तैराकी प्रतियोगिता संपन्न हुई। वॉलीबॉल प्रतियोगिता एनसीसी ट्रेनर अतुल सोनी, खेल प्रभारी आशीष दुबे और डॉ. सल्लन अली की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रबंध समिति की तरफ से प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, विकास चौधरी, गौरव चौधरी एवं शिक्षक स्टाफ में आदित्य मिश्रा, डॉ. राकेश राजन, ब्रजेश पटेरिया, अभिषेक रावत, डॉ. खुशबू सिद्दीकी मौजूद रहीं।

इसके अलावा एकता शर्मा, नीतू शर्मा, डॉ. हसन खान, प्रदीप कुमार, महेंद्र झाँ, रोहित रावत, अनुज सेन, आकाश राय, सुमन कुमार, रीमा यादव, प्रियंका खैवरिया, चेलसी जैन, शिवांगी सिंघई, नीलेश नामदेव, भगवानदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed