फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rajghat Dam to capacity and Matateela

राजघाट व माताटीला बांध लबालब

Tue, 12 Jul 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
 Rajghat Dam to capacity and Matateela
rajghat dam, lalitpur news - फोटो : amar ujala, jhansi news
ललितपुर। मध्य प्रदेश में हो रही लगातार बारिश ने जनपद के सबसे बड़े राजघाट बांध को लबालब कर दिया है। राजघाट बांध की कुल भराव क्षमता 371 मीटर है, जबकि लगातार पानी आने के कारण बांध का भराव 368.40 मीटर पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को राजघाट बांध के 16 गेटों को खोलकर प्रति सेकेंड दो लाख 54 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले राजघाट चंदेरी पुल से 15 फुट ऊपर से पानी जा रहा है। इस कारण यह मार्ग पिछले 48 घंटे से बंद है। मार्ग बंद होने से दोनों राज्यों के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


राजघाट बांध से छोड़ा जा रहा भारी पानी माताटीला बांध पहुंच रहा है। रविवार सुबह दस बजे से ही माताटीला बांध के सभी 23 गेट खोलकर पानी निकाला जा रहा है। सोमवार सुबह ज्यादा पानी आने के कारण माताटीला बांध के सभी बांधों को दस फिट तक खोल दिया गया। वहीं, राजघाट बांध के तीन गेट पांच मीटर, चार गेट चार मीटर, चार गेट 2.5 मीटर व चार गेट 1.5 मीटर खुले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल सूखा होने के कारण राजघाट बांध व माताटीला बांध पूरी तरह खाली होने की स्थिति में पहुंच चुके थे। लोगों को उम्मीदें थीं, कि इस बार अच्छी बारिश होने से जनपद के बांध भर जाएं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत अन्य इलाकों में हो रही भारी बारिश ने राजघाट बांध को चार दिनों के अंदर ही लबालब कर दिया है। राजघाट बांध से हो रही पानी की निकासी के चलते माताटीला बांध भी भरने की स्थिति में पहुंच गया है। माताटीला बांध से निकल रहे पानी से झांसी के बांधों में भी पर्याप्त पानी पहुंच रहा है। 

राजघाट-चंदेरी मार्ग 48 घंटे से बंद
उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला राजघाट चंदेरी मार्ग पिछले 48 घंट से बंद है। राजघाट से छोड़े जा रहे प्रति सेकेंड दो लाख 54 हजार क्यूसेक पानी के चलते राजघाट चंदेरी मार्ग पर करीब 12 फिट तक ऊंचाई से पानी जा रहा है। इस कारण पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

ललितपुर से जाने वाले यात्रियों को राजघाट में उतरकर करीब तीन किलोमीटर बांध के ऊपर से पैदल चलकर मध्य प्रदेश की सीमा में पहुंचकर ही वाहन उपलब्ध हो पा रहे हैं। ऐसा ही हाल मध्य प्रदेश के चंदेरी से आने वाले यात्रियों का है। चंदेरी से आने वाले यात्री भी तीन किलोमीटर पैदल चलकर राजघाट पहुंचकर वाहनों से ललितपुर आ पा रहे हैं। 

सैलानियों का हुजूम
राजघाट बांध, माताटीला बांध के गेट खुलने के बाद से बांधों पर सैलानियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। बांध के पानी को देखने पहुंच रहे लोगों को पानी से दूर रखने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ग्राम बंदरगुढ़ा में जाखलौन पंप कैनाल पर भी भीड़ पहुंच रही है।

माताटीला बांध से तीन लाख क्यूसेक पानी निकाला
मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के चलते सोमवार को माताटीला बांध के सभी गेटों को चौदह चौदह फीट तक खोल कर तीन लाख क्यूसेक पानी निकाला गया। इस कारण निचले क्षेत्र में जल स्तर बढ़ गया।


सोमवार को राजघाट से अधिक मात्रा में जल निकासी होने के कारण सुबह माताटीला बांध से जलनिकासी रविवार से अधिक कर दी गई थी, लेकिन दोपहर बाद यकायक राजघाट से अधिक जल निकासी होने पर तीन लाख क्यूसेक जल निकासी हो रही थी। जेई जीके मोर्या ने बताया कि राजघाट से यदि और अधिक पानी छोड़ा जाता है तो गेटों को और खोलना पड़ सकता है। उनके अनुसार यह जल निकासी पिछले वर्ष हुई अधिकतम जल निकासी से दुगनी है। वहीं, सोमवार को क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के चलते आसपास के नालों में जल स्तर बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed