{"_id":"60f722408ebc3e6d424a2a26","slug":"rain-create-trouble-water-entered-in-shop-lalitpur-news-jhs2000212145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई दुश्वारियां, दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई दुश्वारियां, दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में घुसा नाली का गंदा पानी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बीती रात से रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के कई स्थानों पर बारिश से जलभराव व कीचड़ समस्या हो गई है। स्टेशन मार्ग स्थित दो दुकानों में नाली का पानी घुस गया था, इससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा।
शहर में नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे कार्यों की कलई खुल गई है। जो रास्ते कच्चे हैं, वह कीचड़ में बदल गए हैं तो कई स्थानों पर नाली के पानी की उचित निकासी के अभाव में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। मोहल्ला आजादपुरा में जगह-जगह जलभराव हो गया है। गली में रहने वाले लोगों को जलभराव से छुटकारा नहीं मिल पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तुवन विहार कॉलोनी से नाली के पानी की निकासी बंद कर दी गई है, इससे नाली के चैंबर से पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है और वापस बस्ती के बीच भर रहा है।
मोहल्लेवासियों ने इसकी नगर पालिका प्रशासन को सूचना दी है। उधर, स्टेशन रोड पर टाकीज के सामने वाली कुछ दुकानों में उफनाई नाली का गंदा पानी भर गया है। यहां पुलिया चोक होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सलभ गुप्ता का कहना है कि दुकान में पानी घुसने से मोबाइल के कवर खराब हो गए हैं। वहीं, अन्य एक किताबों की दुकान में भी पानी घुस गया था। इससे कागज के रिम खराब हो गए हैं तो कुछ किताबें भी नमी खा गई हैं। नगर पालिका परिषद को इसकी सूचना दी गई। जिस पर नगर पालिका कर्मियों ने जेसीबी की मदद से सफाई शुरू कर दी है। मोहल्ला पिसनारी में कई कच्ची गली कीचड़ में बदल गई हैं तो कुछ गलियों में पानी लबालब हो गया है।
विज्ञापन
----
सरकारी कार्यालयों में भी टपका पानी
सरकारी कार्यालयों में बारिश का पानी छत से टपकने लगा है। बीएसए कार्यालय में एक वरिष्ठ सहायक के कक्ष की छत से बारिश का पानी टपक रहा था, जिससे वहां बैठे कर्मियों को काम करने में मुश्किल आई। अन्य कार्यालय में कुछ इस तरह के हाल रहे।
-----
मानसून आने के पहले ही नालियों की सिल्ट की सफाई हो जाना चाहिए थी मगर नहीं की गई जिसके थोड़ी देर की बरसात में ही कई बाजारों की दुकानों में पानी भर गया और दुकानदारों का नुकसान हुआ शनिवार और रविवार 2 दिन लॉकडाउन रहता है उस दिन दुकानें बंद रहती हैं उस समय सफाई की जा सकती है। अंकुर जैन, जिलाध्यक्ष, युवा व्यापार मंडल

बीएसए कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के कक्ष की टपक रही छत- फोटो : LALITPUR

स्टेशन रोड स्थित मोबाइल की दुकान में घुसा बारिश का पानी- फोटो : LALITPUR