फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rain breaks five year record, 210 mm rain in June

Lalitpur News: बारिश ने तोड़ा पांच वर्ष का रिकॉर्ड, जून में 210 मिमी बारिश

Wed, 02 Jul 2025 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rain breaks five year record, 210 mm rain in June
ललितपुर। इस वर्ष मानसून समय से आने के कारण मौसम तो सुहाना रहा ही, साथ ही जून में रिकॉर्ड 210.40 मिलीमीटर बारिश हुई, जो पिछले वर्ष से 87.30 मिलीमीटर अधिक है। पिछले वर्ष जून में 123.10 मिलीमीटर ही बारिश हुई थी। पिछले पांच वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो जून में इस साल सर्वाधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों से लगातार मानसून के विलंब से आने के कारण खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंच रहा था। वहीं, इस वर्ष 15 जून को हल्की बारिश के साथ मानसून का आगाज हुआ और 0.80 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई। इसके बाद दूसरे दिन 16 जून को 2.40 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद लगातार बारिश होती रही। जनपद में सर्वाधिक बारिश 22 व 23 जून को 48 घंटों में 131.20 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं, 23 जून को 82 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई, जो इस मौसम की अब तक की सर्वाधिक बारिश रही। मंगलवार को भी सुबह से ही बारिश का मौसम बना रहा। बीती रात से सुबह तक बारिश होती रही, सुबह आठ बजे तक 9.3 मिलीमीटर बारिश जनपद में दर्ज की गई।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वर्ष में जून में हुई बारिश
वर्ष - औसत बारिश मिमी में
2021 - 100.90
2022 - 16.00
2023 - 128.80
2024- 171.08
2025 - 210.40
-----------------------------
इस वर्ष विगत वर्षों से अधिक बारिश जून माह में दर्ज की गई है। यह पानी खरीफ की फसल के काफी उपयुक्त माना जा रहा है। अधिकांश बांधों में मानक अनुरूप जलस्तर हो गया है।
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed