{"_id":"60bd1fa28ebc3ed71b435fd4","slug":"railways-employee-front-line-workers-lalitpur-news-jhs196516094","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कर्मचारियों को फ्रंट लाइन वर्कर की संज्ञा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कर्मचारियों को फ्रंट लाइन वर्कर की संज्ञा देने की मांग
विज्ञापन
rail runing room.jpg
- फोटो : rail runing room.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन शाखा ललितपुर ने जूम एप के जरिए रविवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें रेल कर्मचारी को फ्रंटलाइन वर्कर्स की संज्ञा देने की मांग का मुद्दा उठाया गया।
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर सात जून को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ट्विटर हैंडल के माध्यम से भारत सरकार व रेल मंत्रालय को चेतावनी देने का काम करेंगे कि रेल कर्मचारी को करोना महामारी के दौरान ट्रेनों के कुशल संचालन के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स की संज्ञा दी जाए ।
इसके लिए रेल कर्मचारियों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए तय प्रोग्राम अनुसार ट्विटर हैंडल के माध्यम से अधिक से अधिक ट्वीट कर सफल बनाने का आह्वान किया गया। सभी रेल कर्मचारियों को पीएमओ इंडिया, रेल मिनिस्ट्री, पीयूष गोयल और गोपाल मिश्रा को हैश टैग कर अपनी बात पहुंचानी है। बैठक के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी डीके चतुर्वेदी एवं सागर अग्निहोत्री द्वारा रेल कर्मचारियों को करोना से बीमार होने पर मिलने वाली 30 दिन तक की स्पेशल छुट्टी एवं मुआवजे की मांग ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन द्वारा उठाए जाने पर हर्ष जाहिर किया है। जूम एप मीटिंग के दौरान शाखा सचिव नितिन शर्मा, शाखा अध्यक्ष मनोज तिवारी, डीके चतुर्वेदी, सागर अग्निहोत्री, शांतनु पुरोहित, मयंक वैद्य, सुभाष यादव, पप्पू कुमार, संजय मोदी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।