{"_id":"62658f87cac94700d5070a45","slug":"railway-line-nirmandheen-lalitpur-news-jhs219347679","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की निर्माणाधीन तीसरी लाइन के ओएचई वायर चोरी के आरोपी समेत खरीददार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की निर्माणाधीन तीसरी लाइन के ओएचई वायर चोरी के आरोपी समेत खरीददार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रेल सुरक्षा बल की डिटेक्टिव विंग व सीपीडीटी (अपराध रोकथाम टीम) और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार रात ललितपुर से बिजरौठा तक निर्माणाधीन रेलवे की तीसरी लाइन के ओएचई तार चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों और माल खरीदने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने इनके पास से ओएचई वायर, तीन बाइक, आधा दर्जन से अधिक मोबाइल समेत नकदी बरामद की है। कोतवाली पुलिस ने माल सहित गिरफ्तार आठ आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के बिजरौठा रेलवे स्टेशन से ललितपुर तक डाली जा रही तीसरी लाइन में ओएचई वायर को चोरी करने में सक्रिय गिरोह की कई दिनों से रेलवे पुलिस तलाश कर रही थी। चोरों की तलाश के लिए रेल सुरक्षा बल की डिटेक्टिव विंग झांसी व सीपीडीटी झांसी और रेल सुरक्षा बल की संयुक्त टीम को लगाया गया था। टीम को सूचना मिली कि चोर ओएचई वॉयर तालबेहट में कबाडिय़ों को बेचने की फिराक में हैं। जिस पर निरीक्षक आरपीएफ डिटेक्टिव विंग सिद्धनाथ पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, प्रधान आरक्षी विजय बहादुर राम, उमेश कुमार, अरुन सिंह राठौर, आरक्षी दीपक कुमार, रेलवे सुरक्षा बल सीपीडीटी (अपराध रोकथाम टीम) झांसी से जितेंद्र सिंह यादव, आरक्षी हेमंतकुमार, धर्मसिंह मीना एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ललितपुर से उपनिरीक्षक घनेंद्र सिंह ने तालबेहट क्षेत्र में अंजनीनगर सोनी पेट्रोल पंप के पास स्थित कबाड़ की दुकान की निगरानी करने लगे।
इसी दौरान एक मोटर बाइक पर सवार तीन लोग एक प्लास्टिक की बोरी में कुछ सामान लेकर वहां पहुंचे और जैसे ही बोरी लेकर दुकान में रखी। तभी आरपीएफ टीम दुकान में छापा मारा। टीम ने कल्लू रैकवार (25) पुत्र ग्यासी रैकवार निवासी ग्राम विघा राजपुर थाना जखौरा, राघवेंद्र यादव (20) पुत्र शोभाराम यादव निवासी ग्राम वादीवर थाना जखौरा व बृगभान रैकवार (28) पुत्र कल्लू रैकवार निवासी वादीवर कलां थाना जखौरा को हिरासत में ले लिया। बोरी में रेलवे ओएचई वायर के एक-एक फुट के कुल 127 टुकड़े मिले। इनका वजन 37 किलोग्राम अनुमानित कीमत 33300 रुपये है।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन मित्र बाबूलाल प्रजापति पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम वादीवर कलां थाना जखौरा, प्रमोद परिहार (36) पुत्र लखन परिहार निवासी वादीवर खुर्द थाना जखौरा, हरीसिंह (35) पुत्र अजुद्दी सहरिया निवासी वादीवर खुर्द के साथ मिलकर दो-तीन दिन पहले ललितपुर-बिजरौठा के बीच बिछाई जा रही तीसरी लाइन में लग रहे तारों की फिटिंग में से कुछ तार काटकर चुराया था। जिसमें से कुछ तार छोटे-छोटे टुकड़ों में तालबेहट स्थित दो अलग- अलग कबाड़ की दुकानों पर बेचा था। वे तीनों दूसरे प्रकार के तार को छोटे-छोटे टुकड़ों के रूप में बेचने आए थे। टीम ने कबाड़ी हरिचरन पुत्र नन्हें दास वर्मा निवासी अंजनी नगर तालबेहट को पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया। टीम ने पूर्व में बेचे गए तार को भी दुकान के कोने में रखी प्लास्टिक की बोरियों से बरामद करा दिया। जिसमेें लगभग 15 किलोग्राम व इसकी कीमत 13500 रुपये है।
आरोपियों ने बताया कि उनके तीन अन्य साथी एक अन्य दुकान मेें तार बेचने को पहुंचने वाले होंगे। टीम ने आरोपियों और जब्त किए माल व बाइक लेकर तालबेहट में ही रानीपुरा में शाम को सेंट्रल बैंक के पास स्थित कबाड़ की दुकान पर पहुंचे तो वहां दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार दो व एक आरोपी एक प्लास्टिक की वजनी बोरी रखे हुए दुकानदार से बात करते मिले। टीम ने बाबूलाल प्रजापति पुत्र मानसिंह प्रजापति, प्रमोद परिहार पुत्र लखन परिहार निवासी ग्राम वादीवर कलां थाना जखौरा व तीसरे ने अपना नाम हरीसिंह पुत्र अजुद्दी निवासी ग्राम वादीवर खुर्द थाना जखौरा को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरपीएफ टीम को बताया कि वह तीन दिन पहले भी तार बेचने आया था। दुकान के मालिक महेंद्र अहिरवार पुत्र शिवदयाल (27) निवासी ग्राम गदयाना बार व हाल निवासी चौबयाना तालबेहट ने प्लास्टिक की बोरी को खोलकर दिखाया। जिसमें ओएचई छोटे-छोटे टुकड़े 16 किलोग्राम व कीमत 14400 रुपये पाए गए। गिरोह का सरगना कल्लू है। उसने पहले भी बसई-बुढ़पुरा रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे की केबिन से बैटरी चार्जर अपने एक अन्य साथी गुलाब कुशवाहा के साथ मिलकर चुराई थी। जिसमें गुलाब पकड़ा गया था,जबकि वह मौके से भाग निकला था। कल्लू ने बबीना से ललितपुर के बीच रेलवे मेें कई अपराधों में शामिल होने का खुलासा किया है।
रेलवे की तीसरी लाइन के ओएचई तार चोरी करने के मामले में मुख्य सरगना सहित छह चोर और दो खरीददार सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को भेज दिया गया है। -विनोद कुमार मिश्रा, शहर कोतवाल