{"_id":"66034942c2ce3dc95e028ee4","slug":"railway-gm-inspected-the-track-through-window-trailing-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-112369-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेेलवे जीएम ने विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से ट्रैक का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेेलवे जीएम ने विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से ट्रैक का किया निरीक्षण
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर मध्य रेलवे के जनरल मेनेजर रविंद्र गोयल ने विंडो ट्रेलिंग कर ट्रैक का निरीक्षण किया, वह सुबह 9.50 मिनट पर ललितपुर स्टेशन से बीना की ओर निकले। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर उनके आकस्मिक निरीक्षण को लेकर तैयारियां पूरी रखी गईं थीं, लेकिन वह यहां पर नहीं रुके। स्पेशल ट्रेन की पिछली खिड़की से ही उन्होंने ट्रैक और स्टेशन का मुआयना किया।
पूर्व सूचना के अनुसार रेलवे के जनरल मेनेजर ने झांसी-ललितपुर की अप और डाउन लाइन का निरीक्षण किया, अनुमान तो यह भी लगाया जा रहा था कि वह ललितपुर स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण कर सकते हैं। जिसके चलते तैयारियों को दुरुस्त रखा गया। स्टेशन पर साफ-सफाई प्रतिदिन की भांति ही दिखाई दी। इसके अलावा सभी प्रकार के रजिस्टरों को विस्तृत तरीके से रखा गया। दोपहर 12 बजकर 03 मिनट पर वह झांसी की ओर ट्रेन से निकले। इस दौरान उप स्टेशन प्रबंधक शांतनु पुरोहित, परिवहन निरीक्षक पीयूष कुमार, आरपीएफ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह व जीआरपी बल मौजूद रहा। संवाद