फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Raid in search of Harendra Masih with a reward of Rs 25 thousand

Lalitpur News: 25 हजार के इनामी हरेंद्र मसीह की तलाश में दबिश

Wed, 14 Aug 2024 11:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Raid in search of Harendra Masih with a reward of Rs 25 thousand
फालोअप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। यूपी के कई जनपदों में करोड़ों की जमीन हथियाने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र मसीह पर कानपुर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है वहीं, झांसी में न्यायालय से वारंट जारी हो चुका है। इसके बाद से पुलिस ने हरेंद्र की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी हैं। बुधवार को भी पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर दबिश दी लेकिन, वह हाथ नहीं आया। पुलिस कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवान यादव समेत होटल कारोबारी एवं अन्य आरोपियों को तलाश रही है। आरोपियों के मोबाइल भी स्विच ऑफ हैं।

नवाबाद थाने में अमेरिकन संस्था इंटरनेशनल की केयरटेकर मीना देवी ने हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र मसीह समेत कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवान यादव, पूर्व ग्राम प्रधान नवल यादव समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज बनाकर करोड़ों की जमीन हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र मसीह पहले से तमाम मामलों में वांछित है। मीना देवी के मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे तलाशने का काम तेज कर दिया। झोकनबाग स्थित उसके घर एवं अन्य कई ठिकानों पर पुलिस पहुंची। उसके घर पर ताला लटका मिला। वहीं, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवान समेत अन्य आरोपियों के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। पुलिस इनको भी तलाश रही है। बेशकीमती जमीन हड़पने के आरोप में पुलिस ने जाने-माने होटल व्यवसायी सुरेंद्र विक्रम सिंह, होटल मैनेजर धर्मेंद्र चौहान, नरेंद्र कुमार समेत सात आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ रामवीर सिंह का कहना है कि विवेचना आरंभ करा दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed