फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Raid conducted to arrest the accused who incited suicide

Lalitpur News: आत्महत्या को उकसाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दी दबिश

Fri, 20 Jun 2025 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Raid conducted to arrest the accused who incited suicide
- 18 जून को रस्सी के फंदे पर लटका मिला था युवक का शव, चार के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया था केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फंदे पर लटककर जान देने के मामले में दर्ज आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने के मुकदमे के आरोपियों को गिरफ्तार करने में बृहस्पतिवार को थाना गिरार पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश देती रही।

थाना गिरार के ग्राम सुनौरी हीरापुर निवासी नन्नेभाई अहिरवार (32) का शव बुधवार की सुबह घर के अंदर म्यारी से साड़ी के फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने गांव के ही बृजेंद्र राजा, विंद्राम, अजय राजा उर्फ सीओ राजा और राजकुमार कुशवाहा पर मारपीट करने और धमकाने के चलते आत्महत्या करने का आरोप लगाया था। थाना गिरार पुलिस ने मृतक के भाई घनश्याम की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। थाना गिरार प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सचान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी। इसके साथ ही पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed