फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   radio teach enlish

रेडियो देगा अंग्रेजी का ज्ञान

Fri, 07 Jul 2017 12:26 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 07 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
radio teach enlish
प्रशासन - फोटो : demo pic
माध्यमिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को रेडियो कार्यक्रम से अंग्रेजी का ज्ञान दिया जाएगा। इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत ‘आओ अंग्रेजी सीखें’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसका शुभारंभ इसी महीने की 17 तारीख से किया जाना है। इसमें कक्षा 6 के बच्चों को विशेष महत्व दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने जनपद समेत प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे अंग्रेजी बोलने व लिखने में पीछे रहते हैं। इसके लिए भारत सरकार ने ‘आओ अंग्रेजी सीखें’ रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक राजकुमारी वर्मा ने जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत प्रदेश के समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण आल इंडिया रेडियो से किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजकर 45 मिनट से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है, जो एक साथ प्रसारित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 जुलाई से किया जाएगा, पूरा कार्यक्रम 90 एपिसोड में संचालित किया गया जाएगा। शासन स्तर से ही इस कार्यक्रम के प्रसारण के लिए 90 दिन व तारीख भी सुनिश्चित कर दिए गए हैं, जो 26 फरवरी 2016 तक चलेगा। इस कार्यक्रम के तहत परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में संचालित कक्षा 6 के छात्रों को रेडियो पर सुनाए जाने वाले 15 मिनट के इस कार्यक्रम से अंग्रेजी का ज्ञान दिया जाएगा। इसमें बच्चे 15 मिनिट तक कार्यक्रम को ध्यान से सुनेंगे और उसके बाद विद्यालयों में अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं इसका अभ्यास कराएंगे। यह अभ्यास अगले दो दिनों तक चलेगा, इसी लिए निर्धारित किए कार्यक्रम की तिथि में दो-तीन दिन का अंतराल दिया गया है। कार्यक्रम के संचालन में होने वाले खर्च को बेसिक शिक्षा विभाग को स्वयं अपने मद से उठाना होगा।
विज्ञापन


पहले से हैं विद्यालयों में रेडियो उपलब्ध
इस रेडियो कार्यक्रम को संचालित कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा विभाग को रेडियो की खरीद करने के लिए लाखों रुपये खर्च नहीं करने होंगे, क्योंकि समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पहले से ही रेडियो उपलब्ध हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पूर्व से ही ‘मीना मंच’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके लिए समस्त विद्यालयों में पहले से ही रेडियो उपलब्ध हैं। यह बात अलग है कि विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों की लापरवाही व अधिकारियों की उदासीनता के चलते मीना मंच कार्यक्रम जनपद में मात्र कागजों पर ही संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जुलाई तक करना है दो दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण
राज्य परियोजना निदेशक राजकुमारी वर्मा द्वारा जारी किए शासनादेश में निर्देश दिए हैं कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ हर हाल में 17 जुलाई तक किया जाए। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 12 जुलाई तक जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का कार्य पूर्ण करने के भी निर्देेश दिए गए हैं। इसके तहत जिला समन्यवयकों, अंग्रेजी विषयों के सह-समन्वयकों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के वार्डेन को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसमें प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी को दो-दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके अलावा इसमें सह-समन्वयकों को नोडल अधिकारी के रुप में नियुक्त किया जाना है, गौरतलब है कि अभी तक जनपद में सह-समन्वयकों के पद रिक्त चल रहे हैं। दो महीने बीतने वाले हैं, लेकिन अभी तक स्थानीय शिक्षा विभाग सह-समन्वयकों का नया चयन नहीं करा पाया है।



रेडियो कार्यक्रम की तैयारियां जनपद स्तर पर की जा रहीं हैं और शासन की मंशा के अनुरूप 17 जुलाई से कार्यक्रम का शुभारंभ करा दिया जाएगा। बच्चों को अंग्रेजी का ज्ञान बढ़ाने के लिए यह अच्छा कार्यक्रम है, इसको नियमित रुप से संचालित किया जाएगा।
- संतोष कुमार राय
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed