फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Radhika and Aastha stood first in the race

Lalitpur News: दौड़ में राधिका और आस्था रहीं प्रथम

Tue, 12 Nov 2024 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Radhika and Aastha stood first in the race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं का शुभारंभ सदर विधायक और बीएसए ने किया। प्राथमिक स्तर 50 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में राधिका, सौ मीटर में आस्था प्रथम स्थान पर रहीं। योग की प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय खड़ेरा के छात्रों ने विभिन्न योग क्रियाएं कर प्रथम स्थान हासिल किया।
ब्लॉक जखौरा के दैलवारा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार को मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने इसका शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने पिरामिड बनाया और नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

ब्लॉक जखौरा के संकुलों से चयनित होकर आए नौनिहालों ने बैंड के साथ मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथियों को सलामी दी। सदर विधायक ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों को आगे बढ़ने में मदद मिलती है। बीएसए रणवीर सिंह ने खेल को जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताया। इसके बाद जिला व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र जैन एवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बार पूर्णेंद्र सिंह, ब्लॉक बिरधा के व्यायाम शिक्षक यूनिस खान के निर्देशन में प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। बालिका वर्ग में 50 मीटर की दौड़ में राधिका, सौ मीटर में आस्था प्रथम रहीं। जूनियर स्तर बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में शिवम और बालिका वर्ग में सुहाना प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर स्तर बालिका वर्ग खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय खडेरा विजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग में कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय लागौंन की टीम विजयी रही। प्राइमरी बालक वर्ग की कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय सिरसी, योग में उच्च प्राथमिक विद्यालय खडेरा की टीम विजयी रही।
खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय खडेरा, गोला फेंक में अमन प्रथम रहे। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग खो-खो में प्राथमिक विद्यालय खुरा विजेता रही। विजयी टीमों और खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए गए।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा भुवनेंदु अरजरिया, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय नंदित गुप्ता, राजीव बजाज, एआरपी प्रफुल्ल जैन, एआरपी ललिता खैर, सत्येंद्र जैन, आदर्श रावत, रियाज अहमद, हीरा झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed