फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Putlighat and Chaparat ghat will be make over bridge after that makar sankranti

पुतलीघाट और छपरट पर संक्रांति के बाद होगा पुलों का निर्माण शुरु

Fri, 10 Jan 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Putlighat and Chaparat ghat will be make over bridge after that makar sankranti
पुतली घाट का पुल(फाइल फोटो) - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। महरौनी व बानपुर क्षेत्र में जामनी नदी पर छपरट व पुतली घाट पर शीघ्र ही नए पुलों का निर्माण शुरू किया जाएगा। उप्र राज्य सेतु निगम पुतली घाट पर 180 मीटर और छपरट घाट पर 150 मीटर लंबाई के पुलों का निर्माण करेगा। मकर संक्रांति के बाद सेतु निगम पुलों के निर्माण का काम शुरू करेगा।
विज्ञापन

जामनी नदी पर महरौनी क्षेत्र में छपरट व बानपुर में पुतली घाट पर संकरे पुलों के कारण आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दौरान जामनी नदी में पानी बढ़ने पर छपरट पुल डूब जाता है, जबकि पुतली घाट के पुल की ऊंचाई काफी कम होने के कारण यह पुल नदी में पानी बढ़ते ही डूब जाता है और पूरी बरसात भर डूबा रहता है। इसके कारण राहगीर वाहन चालक जोखिम में जान डालकर निकलते हैं। ऐसे में इन दोनों पुलों को नए सिरे से बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व प्रदेश शासन से इन दोनों स्थानों पर नवीन पुलों के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। लखनऊ से इन दोनों पुलों की ड्रॉइंग भी तैयार कर ली गई है। सेतु निगम को इन पुलों के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। सेतु निगम बानपुर व पड़वां के बीच पड़ने वाले पुतली घाट पर 180 मीटर लंबा और साढ़े सात मीटर चौड़ा पुल बनाएगा। यह पुल साढ़े आठ मीटर चौड़ाई का होगा। इस पुल के लिए सात पिलर का निर्माण किया जाएगा। पुल लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर- महरौनी मार्ग पर छपरट में 150 मीटर लंबाई और साढ़े सात मीटर चौड़ाई का पुल बनाया जाएगा। यह पुल भी साढ़े आठ मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इस पुल के लिए छह पिलर का निर्माण किया जाएगा और पुल का निर्माण लगभग साढ़े बारह करोड़ की लागत से किया जाएगा। सेतु निगम ने दोनों पुलों के निर्माण की तैयारियां शुरु कर दी हैं, जो मकर संक्रांति के बाद शुरु कर दिया जाएगा।

महरौनी क्षेत्र में जामनी नदी पर छपरट में 150 मीटर और बानपुर क्षेत्र में पुतली घाट पर 180 लंबाई के नवीन पुलों का निर्माण मकर संक्रांति के बाद इसी माह शुरु कर दिया जाएगा। छपरट का पुल 150 मीटर लंबाई और पुतली घाट का पुल 180 मीटर लंबाई का बनाया जाएगा। शासन से दोनों पुलों के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है और दोनों पुलों के निर्माण की ड्रॉइंग बनकर आ गई है।
- आरके सिंह, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, उप्र सेतु निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed