{"_id":"6621a8f2457a1391f303a0b4","slug":"pump-house-motor-damaged-will-be-fixed-soon-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-113461-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पंप हाउस का मोटर खराब, जल्द ठीक होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पंप हाउस का मोटर खराब, जल्द ठीक होगा
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद के प्रभारी ईओ-एसडीएम राघवेंद्र शर्मा के साथ जलनिगम, जल संस्थान के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। एक पंप हाउस से सभी टंकियों को भरे जाने से समस्या देख उन्होंने जल संस्थान को पंप हाउस की खराब मोटरों की मरम्मत कर चलाने को कहा।
प्रभारी अधिशासी अधिकारी के साथ जल संस्थान के अधिशासी अभियंता शिवराज सिंह और जल निगम के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह व सहायक अभियंता अखिलेश बाबू वार्ड नंबर 17 सिविल लाइन में पहुंचे। यहां सभासद कुंदनपाल में पेयजल संकट के बारे में उन्हें बताया। लेडियापुरा स्थित टंकी पर कर्मचारियों ने बताया कि राइजिंग लाइन में कनेक्शन कर लिए हैं। डोंडाघाट पंप हाउस पर जानकारी ली।
दो गुने समय में भी नहीं भर पा रही टंकी
पहले एक पंप हाउस से दो टंकी भरती थीं। लगभग आठ घंटे में एक टंकी पूरी तरह से भर जाती है। एक पंप हाउस से चार टंकियों को भरा जा रहा है। इससे आठ की जगह 16 घंटे के बाद भी टंकी नहीं भर पा रही हैं।
विज्ञापन
राइजिंग लाइन में कर डाले कनेक्शन
कर्मियों ने बताया कि कई स्थानों पर अवैध रूप से कनेक्शन कर लिया गया है। यही नहीं राइजिंग लाइन में तक कनेक्शन कर डाले हैं। इससे टंकियों में रफ्तार से पानी नहीं पहुंच रहा है।