फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Public problems should be resolved on priority: Commissioner

प्राथमिकता से हो जनसमस्याओं का निस्तारण : कमिश्नर

Sun, 05 Oct 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Public problems should be resolved on priority: Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में में मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में 64 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि, बिजली, पेयजल, सड़क, नाली, राशन, पेंशन से जुड़ीं समस्याएं प्रमुख रहीं। कमिश्नर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। शासन की मंशा है कि आमजन को उनकी समस्याओं का समाधान तहसील स्तर पर ही मिले, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व लिपिक महेश बादल ने बताया कि उन्हें 17 माह की पेंशन नही मिली है। ग्राम सौराई निवासी मोहित चतुर्वेदी ने बताया कि ग्राम के कई लोग फर्जी तरीके से वृद्धा पेंशन का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी अरविंद कुमार, एसडीएम अवनीश तिवारी, सीओ अजय श्रोतिय, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार दीपक सिंह, मानवेंद्र सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed