फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   prvasiyo ko visesh shirmik train se gorakpur beja gya

प्रवासियों को विशेष श्रमिक ट्रेन से गोरखपुर भेजा गया

Sat, 23 May 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
prvasiyo ko visesh shirmik train se gorakpur beja gya
प्रवासी मजदूर ट्रेन से भेजे गए घर। - फोटो : ???? ????
प्रवासियों को विशेष श्रमिक ट्रेन से गोरखपुर भेजा गया
विज्ञापन

ललितपुर। लॉकडाउन में फंसे अन्य राज्यों से जनपद की सीमा में आए मजदूरों को उनके गृह जनपद भेजने के लिए शुक्रवार को विशेष श्रमिक ट्रेन का संचालन ललितपुर से गोरखपुर के लिए किया गया। अमरपुर मंडी में एकत्रित मजदूरों को विशेष ट्रेन संचालित कर 1200 मजदूरों को ट्रेन में बैठाकर गोरखपुर के लिए रवाना किया गया।
महाराष्ट्र, गुजरात व मध्य प्रदेश के शहरों से लॉकडाउन में फंसे गृह जनपदों में पहुंचने के लिए मध्य प्रदेश की सीमा के पास अमझरा घाटी पहुंच रहे हैं। जहां से उन्हें प्रशासन द्वारा अमरपुर मंडी में बसों से पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद अमरपुर मंडी में इन मजदूरों की स्क्रीनिंग कर उन्हें भोजन व पानी की व्यवस्था करते हुए उन्हें बसों व ट्रेनों के माध्यम से उनके गृृह जनपद भेजा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार व बुधवार को तीन ट्रेनों से अमरपुर मंडी में एकत्रित हुए 4,440 मजदूरों को उनके गृह जनपद बस्ती, गोंडा व गोरखपुर भेजा गया। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात दस बजे एक ट्रेन से 1520 श्रमिकों को उनके गृह जनपद भेजा गया। अब शुक्रवार को 04179 विशेष श्रमिक ट्रेन का संचालन ललितपुर से गोरखपुर के लिए किया गया। इस ट्रेन में 1200 श्रमिकों को गोरखपुर भेजा गया। यह ट्रेन भी पूर्व की ट्रेनों की तरह गोंडा व बस्ती में ठहरेगी, जहां श्रमिक अपने गृह जनपद के पास में उतरकर आसानी से पहुंच सकेंगे। इस ट्रेन में 18 स्लीलर कोच एवं दो जनरल कोच जोड़े गए हैं। सभी श्रमिक मास्क पहने हुए थे। रेलवे स्टेेशन पर मुख्य गेट से श्रमिकों को प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया गया, जहां भारी पुलिस बल सुरक्षा के लिहाज से मौजूद रहा। गोरखपुर जाने वाले इस विशेष ट्रेन से जाने वाले श्रमिकों के रेलवे स्टेशन पर पहुुंचने पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व प्रशासन की ओर से भोजन पानी का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संचालन के लिए स्टेशन अधीक्षक जीडी वर्मा, रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, उपस्टेशन अधीक्षक डीके चतुर्वेदी, रंजन अमित कुमार, सीटीआई मनीष शुक्ला, संजय सोनकर, टीटीई शतेंद्र जैन, आशीष कटारे के अलावा स्टेशन पर सुरक्षा व प्रबंधन के लिहाज से अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी गजल भारद्वाज, सीओ सिटी केशवनाथ, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, महिला थाना प्रभारी नीतू सिंह एवं आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र चौधरी, जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।

कटरा से छतरपुर पहुंचे 1905 श्रमिक
वैष्णोंदेवी कटरा से छतरपुर के लिए विशेष श्रमिक ट्रेन का संचालन किया गया, जो शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे ललितपुर पहुंची।। ललितपुर में इंजन बदलने के आधे घंटे बाद ट्रेन को छतरपुर के लिए रवाना किया गया। इस ट्रेन में 1905 मजदूर सवार थे, जिन्हें छतरपुर भेजकर वहां के प्रशासन द्वारा उनके गृह जिलों में भेजने का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed