{"_id":"5efb8bc58ebc3e42d966dcfe","slug":"protest-to-inflation-taldehate-news-jhs170376043","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बाहुबली नगर में सड़क पर भरा गंदा पानी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। प्रदेेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों और लचर कानून व्यवस्था के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल संदेश यात्रा निकाली। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। दूसरी ओर, भारतीय किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर डीजल की कीमतें कम करने की मांग की।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूराकलां हसार सेक्टर के पर्यवेक्षक मानसिंह यादव जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में साइकिल संदेश यात्रा निकाली गई, जो पूराकलां से तालबेहट तक आई। इस दौरान हंसार तिराहे पर वक्ताओं ने सरकार की आलोचना करते हुए नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम मोहम्मद कमर को सौंपा। इसमें प्रदेश सरकार द्वारा डीजल व पेट्रोल की कीमतों में की गई बेतहाशा वृद्धि, किसानों और व्यापारियों का उत्पीड़न, सरकारी समितियों पर गेहूं ना खरीदा जाना, समय पर किसानों का भुगतान न होना, गरीबों व मजदूर को इस बीमारी में सहायता नहीं मिल पाने पर सरकार की तीव्र आलोचना की गई।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वामी प्रसाद यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धनीराम रजक, अनिल कुमार अड़जरिया, पूजा यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ कोरोना वैश्विक महामारी के मध्य पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों सहित सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ललित कुमार पांडेय को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने अवगत बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते देश का किसान परेशान है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान पर हैं। सरकार वन नेशन वन मंडी, आवश्यक वस्तु नियमों में बदलाव लाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने किसान सम्मान निधि छह हजार से चौबीस हजार रुपये करने, एक वर्ष तक के कर्ज माफ करने एवं बैंकों द्वारा किसानों की जो बीमा की राशि काटी गई है, उसका अविलंब भुगतान कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कीरत बाबा, मनीष शुक्ला, प्रभुदयाल, सालिगराम प्रमुख रहे।