{"_id":"5ec6dbb28ebc3e907f18bb43","slug":"protest-of-negligence-in-wheat-trade-lalitpur-news-jhs1672613194","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में बरती जा रही गड़बड़ी के विरोध में आए संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में बरती जा रही गड़बड़ी के विरोध में आए संगठन
विज्ञापन
ललितपुर। किसानों की उपज खरीदने में बरती जा रही लापरवाही के विरोध में विभिन्न संगठन आगे आ गए हैं। जहां आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, वहीं, भारतीय किसान संघ ने क्रय केंद्रों पर बरती जा रही गड़बड़ी पर अंकुश लगाने को कहा है। ंभाजपा सहकारी क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष ने गल्ला मंडी में सभी दुकानें खोलने की मांग की है।
भाजपा सहकारी क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष हरीराम सिंह लोधी ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि लॉकडाउन का कुछ व्यापारी नाजायज फायदा उठाते हुए किसानों का शोषण कर रहे हैं। शासन द्वारा 1925 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीद के रेट तय किए हैं। किसानों का गेहूं 1600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जा रहा है। इसमें व्यापारियों की विभागीय कर्मियों से मिलीभगत सामने आ रही है। बीते दिनों सागर जिले में ललितपुर का गेहूं पकड़ा गया है। इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है, लेकिन अभी तक किसी भी व्यापारी, कर्मचारी एवं अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता में कोई भी प्रकरण दर्ज नहीं कराया गया है।
उधर, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने गेहूं क्रय केंद्रों पर गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। कई केंद्रों पर मनमानी करते हुए बगैर नंबर के गेहूं की तुलाई की जा रही है। यही नहीं, शासन की गाइड लाइन का भी पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों का शोषण हो रहा है। ज्ञापन पर जिला मंत्री बाबूूलाल दुबे, नंदलाल, रामसहाय, रामस्वरूप, सोहनलाल विश्वकर्मा के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि जिले में विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से भोलेभाले किसानों का शोषण क्रय केंद्रों पर हो रहा है। जिले का गेहूं औने- पौने दामों पर खरीदकर बाहर बेचा जा रहा है। सागर जिले में पकड़े गए गेहूं के प्रकरण में अभी तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सकी है। किसानों को लुटने से बचाने के लिए गल्ला मंडी में सभी दुकानें खोलने की मांग की है। ज्ञापन पर बृजबिहारी उपाध्याय, अनूप ताम्रकार, महेंद्र पाराशर, गणेश शंकर सैनी, अनूप कुमार राजपूत, हजारीलाल राजपूत के हस्ताक्षर हैं।