{"_id":"5d9ba4888ebc3e014a689ef5","slug":"protest-agaisnt-police-encounter-lalitpur-news-jhs149798344","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरसरांए में एनकाउंटर को सपा ने बताया हत्या, निकाली कैंडिल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरसरांए में एनकाउंटर को सपा ने बताया हत्या, निकाली कैंडिल मार्च
विज्ञापन
मृतक पुष्पेंद्र को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकालते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने एनकाउंटर को बताया हत्या, कैंडल मार्च निकाला
ललितपुर। पुलिस द्वारा झांसी जिले में किए गए एनकाउंटर में पुष्पेंद्र यादव की मौत को समाजवादी पार्टी ने हत्या बताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में कैडल मार्च निकाला और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर हत्या का मुकदमा लिखने की मांग की है।
सोमवार को समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक मंच पर आकर कैंडल मार्च निकाला। कंपनी बाग से घंटाघर तक मार्च निकाला। इसके बाद घंटाघर चबूतरे पर सभी कैंडल एकत्रित करके रखे और श्रद्घांजलि सभा हुई। मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यकर्ताओं ने तय किया कि शीघ्र ही बैठक होगी, जिसमें मृतक को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव ने कहा कि पुलिस एनकाउंटर दिखाकर कहानी बना रही है। कैंडिल मार्च में सपा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, गिरधारी लाल यादव, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, नेपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, अजीज कुरैशी, जगदीश यादव, कांग्रेस कमेटी के हरीबाबू शर्मा, मोंटी शुक्ला, करन पाल, परवेज खान, विजय यादव आदि शामिल रहे।