फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Protest against the black marketing of fertilizers

Lalitpur News: खाद कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 17 Oct 2026 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Protest against the black marketing of fertilizers
मड़ावरा-रनगांव। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने खाद की कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र में डीएपी खाद की अवैध बिक्री और भारी मुनाफाखोरी पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस समय किसानों को रबी फसल की बोआई के लिए डीएपी खाद की सख्त जरूरत है। इस संकट के बीच मड़ावरा की कई निजी दुकानों पर खाद की भारी कालाबाजारी सामने आ रही है। सरकारी निर्धारित मूल्य 1,350 रुपये प्रति बोरी है। इसके बावजूद किसानों को यही खाद खुलेआम 1,950 रुपये प्रति बोरी तक के ऊंचे दामों पर बेची जा रही है। मजबूरन किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। इस मनमानी और लूट पर जल्द लगाम नहीं लगी, तो किसान सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उपजिलाधिकारी मदनमोहन गुप्ता और पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक अग्रहरि ने मामले की त्वरित जांच कराकर दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हेमराज गौतम मंडल सह संयोजक झांसी, सौरभ गौतम, तहसील क्षेत्र अध्यक्ष सोनी चौधरी, दीपक गौतम,रवि, अजय कुमार,धर्मेंद्र गौतम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed