फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Protection of nature is true worship: Acharya

प्रकृति की रक्षा ही सच्ची आराधना : आचार्य

Sat, 09 Nov 2024 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Protection of nature is true worship: Acharya
ललितपुर। प्रकृति ईश्वर का वरदान है। प्रकृति की रक्षा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों से गोवर्धन पर्वत की पूजा करके संपूर्ण संसार को प्रकृति की पूजा का संदेश दिया। उक्त उद्गार श्रीजी कुंज कांप्लेक्स, डोंडाघाट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य हेमंत कृष्ण महाराज ने प्रकट किए।
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि व्यक्ति को सदैव उदार रहना चाहिए। उदार हृदय प्रभु को बहुत पसंद आता है। पीड़ित मानव की सेवा, सबके प्रति दया का भाव, हमें मानव बनाता है। उन्होंने कहा कि अपनी भावनाओं को हमेशा पवित्र रखना चाहिए। पूजा प्रार्थना, सत्संग, कथा श्रवण इत्यादि से भावनाओं को पवित्र रखने में सहायता मिलती है। पूतना की भावनाएं ठीक नहीं थीं, इसलिए श्रीकृष्ण ने उसका वध कर दिया। श्रीकृष्ण की प्रभुता की चर्चा करते हुए महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण संसार के सबसे बड़े वैरागी थे। वे कुशल संगीतज्ञ, कुशल वक्ता एवं नीतिवादी और न्यायवादी हैं। संवादई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed