फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Property worth Rs 2.17 crore of two gang members including the kingpin was confiscated

Lalitpur News: सरगना सहित गिरोह के दो सदस्यों की 2.17 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sat, 08 Mar 2025 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Property worth Rs 2.17 crore of two gang members including the kingpin was confiscated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्टार लाइफ नाम की कंपनी बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले सरगना का मकान कुर्क करने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस व राजस्व विभाग ने सरगना व उसके गिरोह के दो सदस्यों की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की।
मोहल्ला आजदपुरा हाल जुगपुरा नेहरू नगर, देवगढ़ रोड निवासी नरेंद्र कुमार साहू और उसके साथी विक्रम पटेल, विनोद साहू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। गिरोह का सरगना नरेंद्र कुमार साहू है। नरेंद्र और उसके साथियों पर आरोप था कि उन्होंने वेबसाइट के माध्यम से एक फर्जी कंपनी बनाई और अपने व अपने साथियों को लाभ पहुंचाने के लिए आम लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की। बृहस्पतिवार को पुलिस व राजस्व की टीम ने सरगना नरेंद्र साहू का जुगपुरा स्थित करीब 69,51,317 रुपये कीमत का मकान कुर्क किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस व राजस्व टीम ने कुर्क करने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया और मुनादी कराते हुए नरेंद्र कुमार साहू की ग्राम पटौराकलां, ग्राम पनारी स्थित करीब एक करोड़ 02 लाख 23 हजार 817 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया। वहीं, आरोपी विक्रम पटेल की अपराध से ग्राम रजवारा में अर्जित अचल संपत्ति, एक बुलेट, एक बाइक को कुर्क किया। कुर्क की गई अचल-संपत्ति की कीमत 20 लाख 36 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी विनोद साहू की ग्राम पनारी, मसौरा कलां, जाखलौन, हरदीला में स्थित अचल संपत्ति सहित एक बाइक को कुर्क किया। इसकी कीमत 95 लाख 5 हजार 500 रुपये है। इस प्रकार तीनों आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में 2 करोड़ 17 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय, प्रभारी निरीक्षक थाना मड़ावरा अशोक कुमार वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

--------
स्टार लाइफ नामक कंपनी बनाकर वेबसाइट के माध्यम से लोगों को निवेश का रुपया कई गुना करने का प्रलोभन देकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई थी। पुलिस ने सरगना सहित उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। सरगना व उसके दो सदस्यों द्वारा अपराध से अर्जित करीब 2.17 लाख रुपये कीमत की चल अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed