{"_id":"64eba9255753d9d3a001ee95","slug":"property-worth-33-crores-seized-of-the-relatives-of-the-former-municipality-chairman-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-2877-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पूर्व पालिका अध्यक्ष के परिजनों की 33 करोड़ की संपत्ति सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पूर्व पालिका अध्यक्ष के परिजनों की 33 करोड़ की संपत्ति सीज
Mon, 28 Aug 2023 01:21 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक संपत्ति को पुलिस ने रविवार को सीज कर दिया। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने हाल ही में सास, मां व पुत्र के नाम की 36 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए थे। आदेश के अनुपालन में राजस्व व जाखलौन पुलिस टीम ने रविवार को 33 करोड़ रुपये की संपत्ति को सीज कर दिया। सीज की गई संपत्ति में मां, सास व पुत्र की संपत्ति शामिल हैं। अभी भी कुछ संपत्ति शेष हैं, जिन पर पुलिस जल्द ही कार्रवाई का दावा कर रही है। संवाद
विज्ञापन