फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Property worth 1.88 crores of former SP District President will be attached

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की 1.88 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, जिला मजिस्ट्रेट ने दिए आदेश

Wed, 14 Sep 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Property worth 1.88 crores of former SP District President will be attached
ललितपुर। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की 1.88 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश जिला मजिस्ट्रेट ने दिया है। गैंगस्टर आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई होने से अन्य आरोपियों मेें हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक यादव पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। गैंगस्टर एक्ट की विवेचना कर रहे जांच अधिकारी ने जिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश की जांच रिपोर्ट में आरोपी तिलक यादव की चल अचल संपत्ति का ब्योरा प्रस्तुत किया था। करीब 1.88 करोड़ रुपये की संपत्ति तिलक यादव की है। जिसमें कृषि भूमि, मकान, पुराना मकान, वाहन और बैंक के फिक्स डिपोजिट शामिल है। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि यह पूरी संपत्ति तिलक यादव ने आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर अर्जित की है। जांच रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि तिलक यादव एक संगठित गिरोह को संचालित करता है। जिसका लीडर वह स्वयं है और उसके गिरोह में 22 सदस्य शामिल हैं। मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट आलोक सिंह ने गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप में लिप्त तिलक यादव पुत्र गोकुल यादव निवासी बैंक कॉलोनी सिविल लाइन मूल निवासी ग्राम सैपुरा थाना जाखलौन की 1.88 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति की कुर्क करने का आदेश जारी किया। इसके साथ पुलिस को निर्देश दिए कि वह कुर्की करते हुए अवगत कराएं।
विज्ञापन

यह संपत्तियां होंगी कुर्क
जिला मजिस्ट्रेट ने तिलक यादव की अवासीय, कृषि भूमि, मकान, पुराना मकान जिनकी कीमत 1.80 करोड़ रुपये है। वाहन की कीमत 8,18000 रुपये और विभिन्न बैंकों में फिक्स डिपोजिट के 56,144.37 रुपये को कुर्क करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
गैंगस्टर के आरोपी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में पचास से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। इनमें मारपीट, हत्या, हत्या का प्रयास, बलात्कार, एससीएसटी एक्ट, चोरी, जमीनों पर अवैध कब्जा, रंगदारी, धमकाना, एकराय होकर हमला करने जैसे आईपीसी की धाराओं के मुकदमे दर्ज है। वहीं पुलिस द्वारा गुंडा, शांतिभंग की कार्रवाई, गैंगस्टर जैसी कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed