फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Property of three accused of gangsterism earned through betting is confiscated

Lalitpur News: सट्टे से अर्जित गैंगस्टर के तीन आरोपियों की संपत्ति कुर्क

Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Property of three accused of gangsterism earned through betting is confiscated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जुआ और सट्टे से अर्जित तीन आरोपियों की संपत्ति बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस ने कुर्क कर ली। संपत्ति में भूखंड, वाहन, बैंक में जमा धनराशि शामिल है।
गिरोह बनाकर जुआ-सट्टा लगाने वाले सरगना अजय रावत उर्फ अंबानी, गैंग सदस्य दीपक जैन, वीरेंद्र जैन व आशीष साहू के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्ति को चिह्नित किया। अजय रावत, दीपक जैन व आशीष साहू की कुल 57,55,406 रुपये की चल-अचल संपत्ति पाई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क की। इससे पहले मुनादी कराई गई। अजय रावत की 24,04275 रुपये की, दीपक जैन की 26,30951 रुपये और आशीष साहू की 7,20179 रुपये की चल अचल की संपत्ति इसमें शामिल रही। इस दौरान प्रभारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
आरोपियों की ये संपत्ति की गई कुर्क
अजय रावत उर्फ अंबानी
- ग्राम रजवारा में 13,95000 रुपये का भूखंड
- बैंक में जमा कुल 9275 रुपये
- बैंक में 10,00000 रुपये की एफडी
------
दीपक जैन
- ग्राम रजवारा में 13,95,000 रुपये का भूखंड
- बैंक में जमा 30,951 रुपये
- मोहल्ला सिविल लाइन में 12,05,000 रुपये की जमीन
---------
आशीष साहू
- तहसील पाली के ग्राम रीछपुरा में 3,04,000 रुपये की जमीन।
- 1.12,000 रुपये की बाइक
- 2,70,000 रुपये की थ्री व्हीलर
- बैंक में जमा 34,179 रुपये
--------
गैंगस्टर एक्ट में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने गैंगलीडर सहित तीन आरोपियों की संपत्ति कुर्क की।
अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed