फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Property of four defaulters of twenty lakhs attached in favor of the state government

Lalitpur News: बीस लाख के चार बकायेदारों की संपति राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क

Fri, 22 Aug 2025 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Property of four defaulters of twenty lakhs attached in favor of the state government
- प्रशासन की इस कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड, गृह निर्माण, डेयरी उद्योग एवं अन्य योजनाओं के नाम पर पैसा लेने के बाद उसकी समय पर अदायगी न करने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसील के चार बकायेदारों पर लगभग बीस लाख रुपये की राशि बकाया होने पर उनकी भूमि राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क कर ली। इससे बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।

किसानों को फसल उत्पादन के समय बैंकों से कम ब्याज पर पैसा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की योजना प्रारंभ की थी। इसके अलावा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ऋण दिया जाता है, लेकिन किसान बैंकों से उक्त पैसा लेकर उसे अदा करने में आनाकानी करते हैं। जिससे बैंकों का काफी पैसा ग्राहकों के पास उधार है। बैंकों से पैसा लेकर बार-बार सूचना के बाद उसका भुगतान न करने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने एचडीएफसी के एक और पीएनबी के तीन बकाएदार रामचरन पुत्र छुटुवा निवासी बासी, रामसेवक पुत्र नत्थू निवासी असऊपुरा, ओमप्रकाश पुत्र भगोला निवासी गढिया और रामसिंह पुत्र प्रागी निवासी बस्तगुवा की संपत्ति को राज्य सरकार के कुर्क कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed