{"_id":"64aef68f6aae9f81e70ea254","slug":"profile-meter-will-be-installed-on-jamni-dam-information-about-water-level-will-be-available-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-789-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जामनी बांध पर लगेगा प्रोफाइलो मीटर, मिलेगी जलस्तर की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जामनी बांध पर लगेगा प्रोफाइलो मीटर, मिलेगी जलस्तर की जानकारी
Thu, 13 Jul 2023 12:23 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से कर्मचारी करेंगे इसका संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जामनी बांध में अब प्रोफाइलो मीटर लगाया जाएगा। यह मीटर गेट के पास लगेगा और इससे बांध के जलस्तर से लेकर होने वाली पानी की निकासी की सटीक जानकारी मिल सकेगी। प्रोफाइलो मीटर का का संचालन बांध पर बने कंट्रोल रूप से किया जाएगा।
जामनी नदी पर वर्ष 1973 में जामनी बांध का निर्माण हुआ था। यह बांध जनपद के सबसे पुराने बांधों में गिना जाता है। इसका जलस्तर 403.55 मीटर है। न्यूनतम जलस्तर 396.39 मीटर है।
यहां किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए 230 किलोमीटर तक नहरें निकली हैं। अभी तक बांध का जलस्तर नापने और जल निकासी का काम मैनुअल तरीके से किया जाता था। लेकिन अब जामनी बांध पर प्रोफाइलो मीटर लगाया जाएगा। मीटर लगाए जाने से पूर्व सहायक अभियंता को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह विश्व बैंक वित्तपोषित बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना फेज-2 के लिए चयनित है। इसके लिए 70 फीसदी धनराशि विश्व बैंक व 30 फीसदी धनराशि राज्य सरकार देती है। इस योजना के तहत धनराशि भी स्वीकृत की जा चुकी है। वर्तमान में निविदा प्रक्रिया चल रही है।
जामनी बांध में भरे हुए पानी का जलस्तर, जल निकासी की सटीक जानकारी के लिए बांध के गेट के पास प्रोफाइलो मीटर लगाया जाएगा। इस प्रोफाइलो मीटर से बांध की निगरानी में भी काफी मदद मिलेगी।
-इं. सलमान खान, सहायक अभियंता सिचाई खंड