{"_id":"6629a84710a11b944d05f046","slug":"process-of-formation-of-narahat-block-stuck-at-government-level-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-113732-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नाराहट ब्लॉक बनने की प्रक्रिया शासन स्तर पर अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नाराहट ब्लॉक बनने की प्रक्रिया शासन स्तर पर अटकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उपमुख्यमंत्री ने करीब डेढ़ वर्ष पहले यहां नया ब्लॉक सृजित करते हुए उसका मुख्यालय नाराहट में बनाने की घोषणा की थी। लेकिन, अब तक इस पर अमल नहीं हो सका।
विधानसभा चुनाव 2022 में एक जनसभा के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद में एक नया विकास खंड निर्माण की घोषणा करते हुए उसका मुख्यालय नाराहट में बनाने को कहा था। भाजपा सरकार में दूसरी बार केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री बने। उसी वर्ष अक्टूबर में एक बार फिर नाराहट कस्बे में उनका आगमन हुआ। लोगों ने वादा याद दिलाया तो उन्होंने अधिकारियों को नया ब्लॉक सृजित करने को कहा। पंचायती राज व ग्राम्य विकास विभाग की संयुक्त टीम ने 44 ग्राम पंचायतों को जोड़ते हुए नव सृजित विकास खंड नाराहट का नक्शा तैयार कर शासन को भेज दिया, लेकिन इसके बाद शासन की ओर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
नाराहट वासियों को न मिली तहसील न ही दिखाई दे रही ब्लॉक की उम्मीद
पूर्व मुख्यमंत्री ने नारायण दत्त तिवारी ने एक जनसभा के दौरान नाराहट को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की थी। इसके बाद लंबे समय तक नाराहट को तहसील बनाने का आंदोलन चलता रहा। जनपद में दो तहसीलों का सृजन तो हुआ, लेकिन नाराहट को तहसील न बनाकर मड़ावरा व पाली को बना दिया गया। अब ब्लॉक मुख्यालय की आशा वर्तमान सरकार ने दिखाई थी, उसको भी अभी तक पूरा नहीं किया गया।
-- -- -- -- -- -- -
ब्लॉक निर्माण के लिए पांच एकड़ भूमि का हो चुका है चयन: नव सृजत विकास खंड निर्माण के लिए पांच एकड़ भूमि ग्राम्य विकास विभाग ने मांगी थी, इस भूमि का चयन करते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जनपदस्तर से नाराहट ब्लॉक संबंधी समस्त पत्रावली शासन को भेज दी गई। इसका नक्शा व मुख्यालय के जमीन जो भी जनपदस्तर से कार्रवाई होनी थी, उसको पूर्ण कर भेज दिया गया ।
केके पांडे, मुख्य विकास अधिकारी ललितपुर।