{"_id":"65b6bb2e83ed1055d70408f9","slug":"problems-in-irrigation-due-to-lack-of-adequate-electricity-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-109518-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पर्याप्त बिजली न मिलने से सिंचाई में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पर्याप्त बिजली न मिलने से सिंचाई में परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते बिजरौठा के मजरा छोटा दिगारा में हनुमान मंदिर के पास लगी डीपी दो सप्ताह बाद भी नहीं बदली जा सकी।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली आने का कोई समय निर्धारित नहीं है। जब मन आता है बिजली दे दी जाती है। ऐसे में किसान सिंचाई के लिए अस्थाई मोटर संयोजन का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, गांवों में डीपी के जल जाने पर उसे बदलने या सही करने में भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा छोटा दिगारा में लगी डीपी दो सप्ताह से खराब है। इसे सही कराने के लिए उपभोक्ताओं ने कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
-- -
बिजली न मिलने से न तो रात में बच्चे पढ़ाई कर पा रहे हैं और न ही फसलों की सिंचाई कर पा रहा हूं, जबकि बिल हर माह अदा करना पड़ता है।-जसरथ सिंह
-- -
डीपी खराब होने के बारे में कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को बताया, लेकिन वह आजकल की बात कहकर मामले काे टरका रहे हैं।-कमल सिंह
-- -
डीपी खराब होने के बारे में किसी ने मुझे नहीं बताया है और न ही इसकी ऑनलाइन शिकायत की। उक्त मामले की जानकारी कर उसे सही करवाता हूं। - अक्षय विश्वकर्मा, एसडीओ