फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   problem tashsildivas

एक समस्या का भी नहीं हो सका निस्तारण

Wed, 20 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 20 May 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर तहसील के नवीन भवन में पहली बार तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तेज गर्मी होने के कारण फरियादियों की संख्या काफी कम रही। इस दौरान कुल 36 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें से किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन



तहसील दिवस में एडीएम एमके त्रिवेदी ने बारी-बारी से फरियादियों की शिकायतों को सुना। इस दौरान राजस्व विभाग का एक, पुलिस के नौ, विकास का एक, शिक्षा के दो, स्वास्थ्य का एक और अन्य विभागों के 22 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से शिकायती पत्रों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ सदर सूरत सिंह चौहान, जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, जिला पूर्ति अधिकारी डीएस राम, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी एनएल शर्मा, आभा अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


तालबेहट में तहसीलदार रामशरण तिवारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। इस दौरान मात्र 36 शिकायती पत्र आए, जिसमें एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। इस बार तहसील दिवस में गर्मी का असर दिखा। तहसील दिवस में इस बार भी रसीद काटने के नाम पर शिकायतकर्ताआें को परेशान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे के नाथूराम सोनी ने नगर में जल संस्थान द्वारा पानी की आपूर्ति न कराने और दूषित पेयजल आपूर्ति की जांच कराने के  संबंध में शिकायती पत्र दिया। तहसील दिवस में सबसे अधिक पुलिस के 12, विकास के 8, राजस्व के 3, समाज कल्याण और शिक्षा का एक एक तथा अन्य विभागों के मात्र 11 शिकायती पत्र दर्ज हुए। तहसील दिवस में नायब तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा, डा. राजकुमार सोनी सहित कई विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed