फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   proble caused by electricity cut

रात भर आती-जाती रही बिजली, पानी ने किया परेशान

Wed, 06 May 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
proble caused by electricity cut
तालबेहट। सोमवार की रात में आंधी और बारिश के मध्य हुई ओलावृष्टि ने पेयजल और बिजली संकट गहरा कर दिया है। रात भर बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। इसका प्रभाव सुबह होने वाली पेयजल आपूर्ति पर पड़ा और आपूर्ति बाधित रही। जिसे लेकर लोग काफी परेशान रहे। लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

इस बार मौसम के पल- पल बदलते रूप ने लोगों को काफी परेशान किया है। लोग उसके रूप का अनुमान तक नहीं लगा पा रहे हैं। रविवार को रात में तेज आंधी और बारिश के बाद सोमवार को सुबह से मौसम साफ था। वहीं, सोमवार को रात में करीब आठ बजे मौसम में परिवर्तन हुआ और तेज हवाएं चलने लगीं। इसी के साथ ओले गिरना शुरू हो गए। इससे नगर के अग्निहोत्री मार्केट और पुराने बस स्टैंड पर रखे बिजली के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। दोनों को मंगलवार को तड़के कर्मचारियों ने ठीक कर नगर की बिजली आपूर्ति सुचारू की। रात में बिजली के आने- जाने का क्रम चलता रहा। रात में बिजली आपूर्ति गड़बड़ रहने से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था गड़बड़ा गई। लोग हैंडपंप से पानी भरते दिख।
विज्ञापन

ओलावृष्टि क्षेत्र के कुछ गांवों में हुई थी। किसी गांव में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ। सब्जी पैदा करने वालों को कुछ नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीकृष्ण तहसीलदार तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed