{"_id":"688bc2348e71c20b6e01a83a","slug":"primary-school-pathari-will-be-upgraded-education-will-be-provided-till-class-viii-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-140040-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्राथमिक विद्यालय पठारी होगा उच्चीकृत, कक्षा आठवीं तक होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्राथमिक विद्यालय पठारी होगा उच्चीकृत, कक्षा आठवीं तक होगी पढ़ाई
विज्ञापन
- गांव के बच्चों को दूसरे स्कूल में नहीं जाना पढ़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पठारी को उच्चीकृत कर अब कक्षा 8वीं तक किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे गांव के बच्चों को कक्षा 6वीं में पढ़ने के लिए दूसरे स्कूल में नहीं जाना पड़ेगा।
जनपद में 1357 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिसमें प्राइमरी के 866, जूनियर हाईस्कूल के 320 और 171 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें करीब 1.27 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। ब्लाॅक तालबेहट के ग्राम पठारी में प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें कक्षा एक से पांचवीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। अब इस विद्यालय को उच्चीकृत कर कक्षा आठवीं तक किया जा रहा है। जिससे यहां पर कक्षा 6,7 और 8वीं की कक्षाएं संचालित होंगी। विद्यालय के उच्चीकृत होने से इस गांव सहित आसपास के गांव के बच्चों को जूनियर हाईस्कूल की पढ़ाई करने के लिए दूर नहीं जाना पढ़ेगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक विद्यालय के उच्चीकृत होने का लाभ गांव के बच्चों को मिलने लगेगा। अब उन्हें दूसरे विद्यालय में प्रवेश कराने नहीं जाना पड़ेगा, इसी विद्यालय में वह कक्षा एक से आठवीं तक की शिक्षा पा सकेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पठारी को उच्चीकृत किया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।