फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Priest dies under suspicious circumstances, accused of murder

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में पुजारी की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 13 Feb 2025 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Priest dies under suspicious circumstances, accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन/ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में मंदिर के पुजारी का शव मंदिर परिसर स्थित कमरे के अंदर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। फॉरेंसिक टीम व थाना जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
थाना जाखलौन क्षेत्र के धौर्रा और धौजरी के बीच खैर माता मंदिर है। वहां पूजा-अर्चना करने के लिए सतानंद दास महाराज (40) निवासी ग्राम धौर्रा पुजारी थे। परिसर में बने कमरे में वह रहते थे। सोमवार शाम को सतानंद दास ने मंदिर में पूजा-अर्चना की थी और कमरे में सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह 7:30 बजे सतानंद दास महाराज के पिता राजाराम नाटा प्रतिदिन की भांति पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

परिसर में बने कच्चे कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो यहां सतानंद दास छत में लगी म्यांरी पर फंदे से लटक रहे थे। उन्होंने वहां रखी हंसिया से रस्सी काटी और सतानंद को नीचे उतारा। सतानंद दास की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मंदिर के पुजारी का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैल गई और भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। जाखलौन थाना प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद के साथ फॉरेंसिक जांच टीम भी पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक पुजारी के परिजन ने अज्ञात पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। थाना जाखलौन प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed