{"_id":"65a421ef44b5e2b31f0e5a68","slug":"prices-of-vegetables-skyrocketed-onion-reached-rs-30-and-garlic-reached-rs-400-per-kg-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-8927-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सब्जियों के भाव आसमान पर, प्याज 30 तो 400 रुपये प्रतिकिलो पहुंचा लहसुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सब्जियों के भाव आसमान पर, प्याज 30 तो 400 रुपये प्रतिकिलो पहुंचा लहसुन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मौसम में आए बदलाव से सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। मटर के दाम चार दिनों में दोगुने हो गए हैं, जबकि टमाटर, बैगन, शिमला मिर्ची, पालक, मेथी, सेम आदि के दाम दो गुने हो गए हैं। खास बात यह कि सर्दियों में लहसुन की मांग बढ़ते ही 200 से 400 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया है। इससे महिलाओं की रसोइयों का बजट बिगड़ गया है।
बीते दिसंबर के अंतिम सप्ताह से नौ जनवरी तक बादलों के साथ घना कोहरा छाया रहा। इससे जहां फसलें प्रभावित होने लगी थीं वहीं सब्जियों पर भी असर पड़ा है। मटर के दाम चार दिन में उछाल मार गए हैं। बाजार में पहले जहां मटर 30 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वह अब 60 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम भी उछाल मार गए हैं। बैगन एक माह पूर्व जहां 30 रुपये प्रति किलो था, अब बढ़कर 60 रुपये प्रतिकिलो हो गया है। रविवार को सब्जी की दुकान पर टमाटर 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो बिके। शिमला मिर्च भी 50 रुपये प्रतिकिलो, पालक 40 रुपये प्रतिकिलो में बिकी। इसी प्रकार मेथी 60 रुपये प्रतिकिलो और सेम 60 रुपये प्रति किलो में बिक रही थी। गोभी 40, लौकी 40, प्याज 30 रुपये प्रतिकिलो में बिकी। बाजार में सब्जियों के बढ़े दाम ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। कुछ तो सिर्फ उतनी ही सब्जी ले रहे हैं, जितनी आवश्यकता है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग मटर, बैगन, पालक सेम से परहेज ही करते नजर आ रहे हैं।
-- -
होटलों की थाली भी हुई महंगी
सब्जियों के दाम बढ़ने के साथ ही होटलों की थालियों पर असर पड़ा है। जहां पहले 120-180 रुपये थी, वह अब बढ़कर 150 से 200 तक पहुंच गई है। ऐसे में लोगों को होटल में पहुंच कर जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
-- -
सब्जी - एक माह पहले - एक माह बाद
मटर - 30 - 60
बैगन - 30 - 60
टमाटर- 10 - 20
शिमला- 30 - 50
पालक - 20 - 40
मेथी - 40 - 60
सेम - 50 - 60
-- -- -- -- -- -
मटर के दाम तो चार दिन में ही दो गुना हो गए हैं। टमाटर के भाव भी बढ़ गए हैं। ऐसे में सब्जी के बढ़े दाम रसोई का बजट बिगाड़ रहे हैं।-कुसुमलता
-- -
बाजार में पहले ही महंगाई अधिक है। ऐसे में सब्जी के बढ़े दाम का बोझ भी बढ़ गया है। बैगन, शिमला मिर्च, पालक और लहसुन आदि के दाम दो गुना हैं।-उमा राठौर