{"_id":"5d9ce80d8ebc3e015f5679c8","slug":"prerna-app-lalitpur-news-jhs149851744","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा एप के जरिए शिक्षकों पर कसने लगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा एप के जरिए शिक्षकों पर कसने लगा शिकंजा
विज्ञापन
prerna app
‘प्रेरणा’ एप के जरिए शिक्षकों पर कसने लगा शिकंजा
ललितपुर। शासन ने शिक्षकों के विरोध को देखते हुए भले ही ‘प्रेरणा’ एप पर उपस्थिति को ऐच्छिक कर दिया हो लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं को इसके दायरे में लाना शुरू कर दिया है। इससे शिक्षकों में बेचैनी देखी जा रही है।
शिक्षा विभाग के प्रदर्शन को सुधारने के लिए एप लाया गया है। जिस दिन से इसे लागू किया गया है, उसी दिन से शिक्षक इसकी मुखालिफत कर रहे हैं। शिक्षकों के बढ़ते विरोध को देखते हुए शासन ने एप पर सेल्फी के माध्यम से उपस्थिति लेने के मामले में ढिलाई बरत दी है। शिक्षकों को टैबलेट वितरित होने तक इसे ऐच्छिक कर दिया है, ताकि विरोध को कम किया जा सके। अब लखनऊ में बैठे अफसरों ने कुछ समय की शिथिलता के बाद दोबारा एप को सक्रिय करना आरंभ कर दिया है। बीते दिनों शिक्षकों के सभी प्रकार के अवकाश आनलाइन करने के निर्देश दिए गए। इस पर शिक्षक पुन: आग बबूला हो गए। यह मामला ठंडा हुआ कि कायाकल्प, मध्याह्न भोजन योजना की सूचना एप पर लेने के निर्देश दे दिए गए।
शासन की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने बीएसए को भेजे पत्र में कहा कि चार सितंबर को ‘प्रेरणा’ तकनीकी फ्रेमवर्क का शुभारंभ किया गया है। इसमें कायाकल्प मॉडयूल के अंतर्गत प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक स्वयं या अन्य सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक द्वारा अपने विद्यालय से संबंधित आधारभूत व्यवस्थाओं का बेसिक डेटा ‘प्रेरणा’ प्रणाली पर एप के माध्यम से अधिकतम बीस अक्तूबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दिया जाए, ताकि पंचायतराज विभाग एवं नगर विकास से समन्वय स्थापित कर चरणबद्घ लक्ष्य निर्धारित करते हुए अवस्थापना सुविधाएं संतृप्त की जा सकें।
विज्ञापन
प्रत्येक विकासखंड स्तर पर समस्त विद्यालयों का डाटा प्राप्त होते ही खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, बीएसए, डीपीआरओ द्वारा बैठक कर सामंजस्य स्थापित कर आपरेशन कायाकल्प की कार्ययोजना बनाई जाएगी। मध्याह्न भोजन माड्यूल के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा तृतीय त्रैमास (अक्तूबर से दिसंबर) में मिड-डे मील में लाभान्वित कुल छात्रों की संख्या एवं कार्यदिवस की सूचना प्रेरणा एप पर दर्ज की जाएगी। मध्याह्न भोजन मॉडयूल अंतर्गत एमपीआर बाक्स में अक्तूबर, नवंबर एवं दिसंबर से संबंधित सूचना आगामी माह की दस तारीख तक प्रेरणा एप प्रणाली पर अनिवार्य अंकित की जाएगी।
-----
शासन से मिड-डे मील की सूचनाएं एप पर लेने के लिए पत्र जारी हुआ है। इसीलिए बीएसए स्तर से पत्र भेजा गया है। शिक्षामित्रों ने एप डाउनलोड करना आरंभ कर दिया है।
- जमील खान, खंड शिक्षा अधिकारी