{"_id":"69065f9474e0ed36ef0eacdb","slug":"preparations-underway-to-run-anganwadi-centres-in-school-premises-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-145363-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालय परिसर में संचालित करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालय परिसर में संचालित करने की तैयारी
विज्ञापन
सर्वे कर जानकारी जुटा रहा शिक्षा विभाग, जिले में 1124 आंगनबाड़ी केंद्र हो रहे संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्राथमिक विद्यालयों के बाहर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को अब स्कूल परिसर में संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देश पर जिले में इसकी प्रक्रिया शुरू करते हुए जानकारी जुटाई जा रही है।
जिले में तीन से छह साल के बच्चों के लिए 1124 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें परिषदीय विद्यालयों में 750 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनको को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कहा जाता है। करीब साठ हजार बच्चे इन आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत हैं। इन केंद्रों में पंजीकृत 5-6 साल के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से पूर्व की शिक्षा देने की तैयारी शासन की ओर से की जा रही है।
अब जिन विद्यालयों में कक्षा एक संचालित है, उससे पास के आंगनबाड़ी केंद्र से जोड़ा जाएगा, जो फिलहाल विद्यालय परिसर के बाहर चल रहा है। इसके लिए एक निर्धारित प्रारूप पर जानकारी जुटाई गई है। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र का कोड, निकटतम परिषदीय विद्यालय का नाम, विद्यालय का यू-डायस कोड, विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के बीच की दूरी, आंगनबाड़ी भवन की स्थिति का ब्योरा जुटाया जाना शुरू हो गया है। जल्द ही यह जानकारी पूरी कर ली जाएगी। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर विद्यालयों के आसपास वाले आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी जुटाकर सूची तैयार की जा रही है।