फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Preparations to supply water to the tail end during the Rabi season

Lalitpur News: रबी सीजन में टेल तक पानी पहुंचाने की तैयारी

Mon, 06 Oct 2025 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Preparations to supply water to the tail end during the Rabi season
ललितपुर। रबी के सीजन में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग ने नहरों की सिल्ट सफाई शुरू करा दी है। नहरों में खड़ी झाड़ियों की कटाई की जा रही है। बांधों से निकली नहरों से इस सीजन में एक लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग खेती किसानी पर निर्भर हैं। खरीफ सीजन के बाद किसान रबी फसल की बोआई करने की तैयारियों में जुटे हैं। रबी के सीजन में सिंचाई के लिए किसान बांधों से निकली नहर परियोजनाओं पर निर्भर हैं। सभी बांध परियोजनाओं और जाखलौन पंप कैनाल से करीब 1242 किलोमीटर लंबी नहरों का जाल फैला हुआ है। बांधों से नहर संचालन के लिए सिंचाई विभाग रोस्टर जारी करता है।
विज्ञापन

अक्तूबर से रबी के फसलों की बुआई शुरू की जाती है। नहर के पानी पर आश्रित किसान नहर संचालन के इंतजार में हैं। सिंचाई विभाग नहरों की सिल्ट सफाई करवाने में तेजी से जुटा है। रविवार को सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता भूपेश सुहेरा ने सजनाम बांध से निकली नहरों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सिंचाई के लिए बांधों से निकली नहर प्रणाली
बांध का नाम - मुख्य नहरों की लंबाई - सिंचित क्षेत्र
गोविंद सागर बांध - 190.90 किमी - 10820 हेक्टेयर
शहजाद बांध - 116.60 किमी - 14403 हेक्टेयर
जामनी बांध - 230.70 किमी - 10297 हेक्टेयर
सजनाम बांध - 109.08 किमी - 7077 हेक्टेयर
रोहिणी बांध - 19.99 किमी - 1780 हेक्टेयर
लोअर रोहिणी बांध - 19.00 किमी - 1900 हेक्टेयर
उटारी बांध - 20.00 किमी - 2100 हेक्टेयर
बंडई बांध - 14.85 किमी - 1500 हेक्टेयर
राजघाट बांध - 270 किमी - 39000 हेक्टेयर
कचनौंदा बांध - 40.00 किमी - 7850 हेक्टेयर
भावनी बांध - 29.30 किमी - 3800 हेक्टेयर
जमड़ार बांध - 19.00 किमी - 1900 हेक्टेयर
-------
जाखलौन पंप कैनाल से 30 हजार हेक्टेयर भूमि की होती है सिंचाई
राजघाट बांध के पास बेतवा नदी पर जाखलौन पंप कैनाल बना है। इस कैनाल से 161.80 किलोमीटर नहर निकलती है, इससे करीब 29834 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाती है। बांधों से निकली मुख्य नहरों के अलावा अन्य स्रोतों से भी किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं, जिसमें रजवाहे और कुलाबे शामिल हैं। इनके जरिये भी हजारों हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाती है।
-------
रबी सीजन में पानी टेल तक पहुंचाने के लिए नहरों की सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है। रोस्टर के अनुसार नहरें संचालित की जाएंगी।
भूपेश सुहेरा, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed