फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Preparations have begun to plant 25.41 lakh saplings during monsoon

Lalitpur News: मानसून में 25.41 लाख पौधे रोपने की शुरू हुई तैयारी

Mon, 09 Jun 2025 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Preparations have begun to plant 25.41 lakh saplings during monsoon
ललितपुर। मनरेगा के तहत इस साल मानसून सीजन में होने वाले पौधारोपण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार जिले में 25.41 लाख पौधे लगवाने का लक्ष्य मिला है। जिसके लिए अभी तक करीब आठ लाख गड्ढों की खुदाई हो चुकी है। शेष गड्ढे खुदाई का काम मनरेगा के मजदूर कर रहे हैं।
विज्ञापन

मानसून सीजन में इस बार जिले की 415 ग्राम पंचायतों में 25.41 लाख पौधा रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन रोपित किए जाने वाले पौधों में छायादार और फलदार पौधे शामिल रहेंगे। पौधरोपण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 415 ग्राम पंचायतों में 25.41 लाख गड्ढे मनरेगा के तहत खुदवाए जाएंगे। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधानों को अपनी ग्राम पंचायतों में मनरेगा जॉब कार्डधारक श्रमिकों से गड्ढे खुदवाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके क्रम में ग्राम पंचायतों में गड्ढे खोदने का काम तेजी से किया जा रहा है। अभी तक करीब आठ लाख गड्ढों की खुदाई हो चुकी है। शेष का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पौधरोपण अभियान में पीपल, बरगद, सागौन और शीशम सहित आम, अमरूद, जामुन, आंवला, नींबू पौधे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधों की देखभाल सहित होगी निराई-गुड़ाई
गांव-गांव रोपित किए जाने वाले पौधों की देखभाल मनरेगा के मजदूर करेंगे। पौधों की निरंतर और समुचित विकास के लिए उनकी निंराई-गुड़ाई का कार्य मजदूरों से ग्राम पंचायत स्तर पर कराया जाएगा।



वर्जनपौधरोपण अभियान के तहत मनरेगा योजना से पौधे रोपित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गड्ढा खुदाई का कार्य करवाया जा रहा है। जोकि जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। रोपित किए गए पौधों की देखभाल मनरेगा श्रमिकों से कराई जाएगी।
-रमेश कुमार यादव, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed