{"_id":"63f7ae6679a838ab950c1788","slug":"pregnant-women-will-be-examined-today-at-district-womens-hospital-and-three-chcs-lalitpur-news-c-11-1-43935-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जिला महिला अस्पताल और तीन सीएचसी पर आज गर्भवती महिलाओं की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जिला महिला अस्पताल और तीन सीएचसी पर आज गर्भवती महिलाओं की होगी जांच
विज्ञापन
ललितपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल और तालबेहट, महरौनी, मड़ावरा सीएचसी पर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को जांच व अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी प्रभारी सीएमओ डॉ. जेएस बक्शी ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत 24 फरवरी को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक दिवस पर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को विभिन्न जांच व अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि एसीएमओ डॉ. अमित तिवारी को सीएचसी महरौनी, एसीएमओ डॉ. आरएन सोनी को सीएचसी तालबेहट, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ सक्सेना को सीएचसी मड़ावरा और डीपीएम रजिया फिरोज को जिला महिला चिकित्सालय में तैनात किया गया है। ब्यूरो