फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pregnant women waited five hours for ultrasound scans at the medical college.

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए गर्भवती महिलाओं ने पांच घंटे किया इंतजार

Tue, 04 Aug 2026 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women waited five hours for ultrasound scans at the medical college.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। सोमवार को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए गर्भवती महिलाओं को पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कारण चिकित्सक के अवकाश पर जाने से सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक जांच सुविधा ठप रही। अधिक भीड़ होने पर दोपहर एक बजे के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे अल्ट्रासाउंड जांच की गई। इससे कई महिलाएं चिकित्सक से परामर्श नहीं ले सकीं।
मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जांच दो स्थानों पर की जा रही हैं। इसमें महिला अस्पताल परिसर में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं तो वहीं मेडिसिन, सर्जरी विभाग, बाल रोग विभाग के मरीजों के अल्ट्रासाउंड जांच 300 बेड नए भवन में किए जा रहे हैं। दोनों स्थानों पर जांच की सुविधा सुबह आठ बजे से शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

लेकिन, सोमवार को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच का संकट हो गया। यहां पर अल्ट्रासाउंड जांच को आईं महिलाओं ने लाइन में लगकर पंजीयन कराया, जिसके बाद ओपीडी में कतार में लगकर चिकित्सक से परामर्श लिया। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड जांच लिख दी। इसके बाद महिलाएं अल्ट्रासाउंड जांच को कक्ष के बाहर बैठ गईं। दोपहर के एक बजे तक चिकित्सक का इंतजार किया। इसके बाद जानकारी करने पर पता चला कि चिकित्सक अवकाश पर गए हैं। इसके बाद बिना जांच के कुछ महिलाएं वापस हो गईं। वहीं कई महिलाएं बैठीं रहीं। अधिक भीड़ देख कॉलेज प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर चिकित्सक से अल्ट्रासाउंड जांच शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जांच के बाद नहीं मिल सका परामर्श
महिलाओं ने चिकित्सीय परामर्श पर दोपहर एक बजे के बाद परामर्श तो ले लिया लेकिन कुछ ही महिलाओं की जांच हो सकी, जिसके बाद दो बज गए और ओपीडी बंद हो गईं। ऐसे में वे महज अल्ट्रासाउंड जांच ही करा सकीं। चिकित्सक न मिलने पर बिना परामर्श के ही वापस हो गईं।
---
अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक अवकाश पर हैं। इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था कर अल्ट्रासाउंड जांच कराई गई।
- डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed