फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में गर्भवती महिला की मौत

Sun, 25 May 2025 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में गर्भवती महिला की मौत हो गई। वह शनिवार को बाहर से पानी भरकर घर में आई थी और आंगन में गिर गई थी। ससुरालीजनों ने मौत का कारण अज्ञात बताया है।
विज्ञापन

थाना गिरार अंतर्गत ग्राम धौरीसागर निवासी हीरालाल के मुताबिक उसकी पुत्रवधू सुमन (22) शनिवार सुबह पानी भरने गई थी। घर पहुंचने पर उससे कहा कि वह भोजन बनाने के लिए लकड़ी ले आए। इसी दौरान वह आंगन में गिर गई। आनन फानन उसे मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी तहसीलदार और मड़ावरा पुलिस भी अस्पताल पहुंची। मृतका के मायके पक्ष के लोग ग्राम फुटेरा जनपद टीकमगढ़, मध्य प्रदेश से भी पहुंच गए थे। हीरालाल ने बताया कि सुमन की शादी वर्ष 2024 में हुई थी और वह चार से पांच माह की गर्भवती थी। थाना गिरार प्रभारी निरीक्षक अखलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed