फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pregnant woman admitted in hospital gave birth to a daughter

Lalitpur News: महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती ने बेटी को दिया जन्म

Sun, 24 Aug 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman admitted in hospital gave birth to a daughter
- रेलवे स्टेशन के बाहर गर्भवती
विज्ञापन

के सड़क पर तड़पने का मामला
- एंबुलेंस देर तक न पहुंचने के मामले में सीएमओ ने तलब की रिपोर्ट
फोटो-38
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर तड़पती गर्भवती ने शुक्रवार देर शाम मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। सामान्य प्रसव होने के चलते जच्चा-बच्चा को पीएचसी वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं। उधर, सूचना के बाद देर तक एंबुलेंस न पहुंचने के मामले में सीएमओ ने रिपोर्ट तलब की है। इससे एंबुलेंस चालकों में खलबली मच गई।

उरई के ग्राम कुकनू निवासी आरती (24) पत्नी वीर सिंह शुक्रवार को उरई से मां के साथ अपनी ससुराल छत्तीसगढ़ के रायपुर ट्रेन से जा रही थी। ललितपुर पहुंचने से पहले उसे प्रसव पीड़ा होने लगी, जिसकी जानकारी मिलने पर सीटीआई संजय सोनकर व आरपीएफ उपनिरीक्षक घनेंद्र सिंह ने महिला कांस्टेबल की मदद से उसे ट्रेन से उतारा और स्ट्रेचर पर लिटाकर रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया तक आए। दो बार सूचना देने के बाद जब 50 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो आरपीएफ और टिकट चेकिंग स्टाफ ने ऑटो से गर्भवती को महिला कांस्टेबल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था। जहां उसे देर शाम को एक बेटी को जन्म दिया। गर्भवती ने बताया कि अब वह स्वस्थ और अपने ससुराल जाना चाहती है। हालांकि शनिवार देर शाम तक वह अस्पताल में भर्ती थी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एंबुलेंस के देर तक न पहुंचने के मामले में जिला समन्वयक से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed