फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pradhan's husband strangled to death, dead body found on the road

Lalitpur News: प्रधान पति की गला घोट कर हत्या, सड़क पर मिला शव

Mon, 28 Aug 2023 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband strangled to death, dead body found on the road
ललितपुर। बार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बम्हौरी सहना की प्रधान के पति शंकर उर्फ महादेव (35) का शव रविवार को ग्राम लड़वारी-पारौन के निकट सड़क पर कार के बाहर पड़ा मिला। रास्ते से गुजर रही पत्नी और बेटे ने शव की शिनाख्त कर पुलिस को सूचना दी। सूत्रों के मुताबिक उनकी गला दबाकर हत्या की गई है। माथे पर चोट के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी सहना निवासी पूर्व प्रधान शंकर (35) पुत्र देशपत की पत्नी कविता वर्तमान में ग्राम पंचायत बम्हौरी सहना की प्रधान हैं। जानकारी के मुताबिक शंकर अक्सर बबीना में रहते थे। कुछ दिन पहले वह यहां आए थे। 15 अगस्त को वापस बबीना चले गए।
विज्ञापन

उधर, रविवार को ग्राम प्रधान कविता अपने पुत्र सत्यम के साथ दवाई लेने के लिए शंकरपुरा गई थीं। जब वह लौट रही थीं तो रास्ते में ग्राम लड़वारी व पारौन के मध्य उन्हें अपनी चार पहिया गाड़ी खड़ी दिखाई दी। प्रधान ने बेटे से बाइक रुकवाकर गाड़ी के पास जाकर देखा तो उनके पति शंकर का शव पड़ा था। पास ही एक तौलिया पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। घटना की जानकारी पर एएसपी अनिल कुमार, सीओ कुलदीप कुमार ने गांव पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। थाना पुलिस के अनुसार देर शाम तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। प्रधान संघ के अध्यक्ष अनुपम चौबे ने प्रधान पति के हत्या के मामले में गहरा दुख जताते हुए हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को एक ज्ञापन संगठन की ओर से पुलिस अधीक्षक को दिया जाएगा।
साले की हत्या में गया था जेल
जानकारी के मुताबिक शंकर पर करीब ढाई साल पहले अपने साले की हत्या का आरोप लगा था। वह उस मामले में जेल गए थे। एक साल जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटे थे। घटना को उस मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस उस पर भी जांच कर रही है।
किसी नजदीकी के हत्या में शामिल होने की आशंका
घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। पुलिस घटना के पीछे किसी रंजिश अथवा किसी नजदीकी के शामिल होने पर भी जांच कर रही है। थाना पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर आसपास रहने वालों से भी पूछताछ कर रही है। संभावना है कि जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।

घटना को लेकर अभी तक परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है तहरीर मिलने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।-कुलदीप कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed